आ गया दुनिया का पहला AI Chef, रेस्टोरेंट भी देगा 2070 की फील!

AI अब किचन तक पहुंच गया है। दुबई का नया WOOHOO रेस्टोरेंट AI मॉडल “Chef Aiman” के जरिए अनोखे फ्लेवर कॉम्बिनेशन और सस्टेनेबल रेसिपी पेश करेगा।

आ गया दुनिया का पहला AI Chef, रेस्टोरेंट भी देगा 2070 की फील!

Photo Credit: Unsplash/ Resource Database

WOOHOO का इंटीरियर Cyberpunk-स्टाइल का होगा

ख़ास बातें
  • AI शेफ “Chef Aiman” करेगा मेन्यू डिजाइन
  • WOOHOO रेस्टोरेंट, दुबई में सितंबर से लॉन्च
  • लक्ष्य क्रिएटिविटी + कम किचन वेस्ट
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ चैटबॉट या कोडिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि खाने की दुनिया में भी दस्तक दे चुका है। दुबई में जल्द खुलने वाला एक नया रेस्टोरेंट WOOHOO इसी आइडिया पर काम कर रहा है, जहां मेन्यू, फ्लेवर कॉम्बिनेशन और पूरा डाइनिंग एक्सपीरियंस डिजाइन एक AI Chef - Chef Aiman करेगा। इंसान किचन में खाना तो बनाएंगे, लेकिन उनकी दिशा और क्रिएटिविटी अब AI से तय होगी।

Aiman दरअसल एक बड़ा लार्ज-लैंग्वेज मॉडल (LLM) है, जिसे फूड साइंस, मॉलीक्यूलर कंपोजिशन और हजारों रेसिपी से ट्रेन किया गया है। यह हर व्यंजन को टेक्सचर, उमामी, एसिडिटी और मिठास जैसे छोटे-छोटे हिस्सों में तोड़ता है और फिर नए कॉम्बिनेशन बनाता है। बाद में मशहूर शेफ Reif Othman और उनकी टीम इन्हें टेस्ट करके फाइनल टच देते हैं। खुद Aiman भी कहता है कि “मानव शेफ का फीडबैक मुझे डेटा से आगे का स्वाद समझाता है।”

WOOHOO की वेबसाइट में दी गई डिटेल्स बताती है कि इस प्रोजेक्ट का मकसद ह्यूमन कुकिंग को बदलना नहीं है, बल्कि उसे ज्यादा क्रिएटिव और सस्टेनेबल बनाना है। रेस्टोरेंट का दावा है कि Aiman उन इंग्रेडिएंट्स से भी रेसिपी तैयार करेगा जिन्हें आमतौर पर वेस्ट कर दिया जाता है, जैसे मीट ट्रिमिंग्स या एक्स्ट्रा फैट। इससे किचन वेस्ट घटेगा और नए फ्लेवर मिलेंगे।

WOOHOO का इंटीरियर और माहौल भी उतना ही अनोखा होगा। यहां साइबरपंक-स्टाइल डिजाइन, LED इंस्टॉलेशन और डिजिटल आर्ट देखने को मिलेगा। साथ ही, एक सीक्रेट लाउंज “Spock” भी होगा, जहां इंटरस्टेलर साउंडस्केप और DJ सेट का मजा लिया जा सकेगा। यानी डाइनिंग सिर्फ खाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि एक पूरे फ्यूचरिस्टिक एक्सपीरियंस में बदल जाएगी।

WOOHOO के पीछे हॉस्पिटैलिटी कंपनी Gastronaut के CEO Ahmet Oytun Cakir का कहना है कि भविष्य में इस AI शेफ को दुनिया भर के रेस्टोरेंट्स को लाइसेंस किया जा सकता है। मकसद है कि खाना बनाने की दुनिया ज्यादा सस्टेनेबल, कम वेस्टफुल के साथ और भी इनोवेटिव हो सके।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Woohoo, Woohoo restaurant, ai chef, AI, Artificial Intelligence
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »