आधार नंबर पर भीम ऐप के ज़रिए ऐसे भेजें पैसे

आधार नंबर पर भीम ऐप के ज़रिए ऐसे भेजें पैसे
ख़ास बातें
  • भीम ऐप में आधार पेमेंट्स नाम का नया फ़ीचर जोड़ा गया है
  • इसकी मदद से आप पैसे सीधे किसी भी शख्स के आधार नंबर पर भेज पाएंगे
  • पैसे भेजने के लिए कुछ अहम बातों पर ध्यान रखने की ज़रूरत है
विज्ञापन
भीम ऐप को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा डेवलप किया गया है। इसकी मदद से लोग यूनिफाइट पेमेंट्स इंटरफेस के ज़रिए पैसे मंगवा और भेज सकते हैं। यह ऐप अभी सिर्फ एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और अब इसमें आधार पेमेंट्स नाम का नया फ़ीचर जोड़ा गया है।

इसकी मदद से आप पैसे सीधे किसी भी शख्स के आधार नंबर पर भेज पाएंगे। और यह भीम ऐप के ज़रिए संभव होगा। जिन यूज़र के पास यूपीआई के लिए वर्चुअल पेमेंट एड्रेस नहीं है, उनके लिए यह बेहद ही कारगर साबित होगा। यानी आपको अकाउंट नंबर और बैंक के आईएफएससी कोड से छुटकारा मिल जाएगा। भीम ऐप से आधार नंबर को पैसे भेजने के लिए कुछ अहम बातों पर ध्यान रखने की ज़रूरत है।


(पढ़ें: पीएम मोदी द्वारा लॉन्च किया गया 'भीम' ऐप क्या है? ऐसे करता है काम...)

सबसे पहला यह कि आप जिस शख्स को पैसा भेज रहे हैं उसका आधार नंबर बैंक अकाउंट से जुड़ा होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो आधार नंबर के ज़रिए पैसा नहीं भेज पाएंगे। दूसरा यह कि भीम ऐप निजता और सिक्योरिटी की वजह से अकाउंट धारक का नाम नहीं दिखाता है, ऐसे में पैसे भेजने से पहले आश्वस्त हो लें कि आपने सही आधार नंबर डाला है।

(पढ़ें: आधार पेमेंट्स क्या है? आप ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल)

भीम ऐप के ज़रिए आधार नंबर को ऐसे भेजे पैसे
bhim

1. अपने फोन में भीम ऐप खोलें।
2. सेंड मनी पर टैप करें।
3. टॉप में दायीं तरफ नज़र आ रहे तीन डॉट पर टैप करें। इसके बाद आधार पे को चुनें।
4. इसके बाद उस आधार नंबर को डालें जिसपर पैसा भेजना है।
5. अब वैरिफाई पर टैप करें। यहां पर जांच होती है कि वह आधार नंबर किसी बैंक अकाउंट से जुड़ा है या नहीं।
6. आगे आपको उस शख्स का आधार नंबर दिखेगा। आप उसकी जांच दोबारा कर लें, क्योंकि अकाउंट धारक का नाम नहीं दिखेगा।
7. इसके बाद ट्रांसफर की राशि डालें। और पेमेंट की वजह भी बताएं।
8. अब पे पर टैप करें।

इस तरह से आप भीम ऐप के ज़रिए किसी आधार नंबर पर आप पैसे भेज पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BHIM, BHIM App, Android, Google Play, Payments, UPI, NPCI, Aadhaar
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »