WhatsApp पर आने वाले Promotional Messages से परेशान हैं? यहां जानें बिजनेस चैट mute, block और unsubscribe करने के आसान तरीके।
Photo Credit: Unsplash/ Asterfolio
WhatsApp पर आने वाले प्रोमोशनल मैसेज को आसानी से बंद किया जा सकता है
WhatsApp आज सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रह गया है। बैंक ऑफर्स, ऑनलाइन शॉपिंग डील्स, फूड ऐप डिस्काउंट, ट्रैवल पैकेज और अलग-अलग कंपनियों के प्रमोशनल मैसेज अब लगातार यूजर्स के इनबॉक्स में पहुंचते रहते हैं। कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं कि जरूरी मैसेज ढूंढना मुश्किल हो जाता है। अच्छी बात यह है कि WhatsApp में ऐसे कई फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से अनचाहे प्रोमोशनल मैसेज को काफी हद तक रोका जा सकता है। अगर आप भी बार-बार आने वाले मार्केटिंग मैसेज से परेशान हैं, तो यहां हम आसान तरीके बता रहे हैं।
अगर कोई बिजनेस अकाउंट बार-बार ऑफर्स भेज रहा है, तो उसकी नोटिफिकेशन्स बंद की जा सकती हैं।
कई WhatsApp Business अकाउंट अब प्रमोशनल मैसेज बंद करने का ऑप्शन भी देते हैं।
अगर बिजनेस अकाउंट में Unsubscribe बटन नहीं है, तो ये शब्द खुद से लिखकर भेजें। इसके अलावा, STOP लिखकर भी भेज सकते हैं। कई केस में CANCEL शब्द भी काम करता है। इससे मैसेज बंद कर दिए जाएंगे।
अगर कोई अकाउंट लगातार Spam कर रहा है, तो उसे Block करना सबसे असरदार तरीका है।
WhatsApp में Spam कंट्रोल के लिए एक अलग फीचर भी मिलता है। यह फीचर अनजान बल्क मैसेज को लिमिट करने में मदद करता है।
कई वेबसाइट्स और ऐप्स अब नंबर लेते समय प्रोमोशनल कंसेंट में WhatsApp को भी शामिल करते हैं। किसी वेबसाइट या ऐप पर नंबर डालते समय छोटे टर्म्स ध्यान से पढ़ें। यदि WhatsApp को अलग से दिखाया गया है और वहां uncheck ऑप्शन है, तो उसे यूज करना न भूलें। इससे आपका नंबर WhatsApp मार्केटिंग लिस्ट में जाने से बच सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते