Google Maps में मौजूद Avoid Tolls फीचर की मदद से आप टोल रोड से बचते हुए रूट खोज सकते हैं। जानिए इसे ऑन करने का आसान तरीका।
Photo Credit: Unsplash/ socialincome
Google Maps में Avoid Tolls फीचर टोल रोड से बचने में मदद करता है
अगर आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, तो टोल टैक्स का खर्च आपके ट्रैवल की कुल लागत को काफी बढ़ा सकता है। कई बार लोग जल्दी पहुंचने के लिए टोल रोड चुन लेते हैं, लेकिन अगर समय की ज्यादा चिंता न हो तो टोल-फ्री रास्ते से अच्छी-खासी बचत की जा सकती है। अच्छी बात यह है कि Google Maps में ऐसा फीचर मौजूद है, जिसकी मदद से आप टोल रोड से बचते हुए रूट खोज सकते हैं। यहां हम आपको इसका आसान तरीका बता रहे हैं।
1. अपने फोन में Google Maps ऐप खोलें।
2. ऊपर दिए गए सर्च बार में अपनी डेस्टिनेशन डालें।
3. अब Directions ऑप्शन पर टैप करें।
4. यात्रा का माध्यम (Car, Bike आदि) चुनें।
5. स्क्रीन के ऊपर दाईं तरफ दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करें।
6. यहां Route Options या Options पर जाएं।
7. अब Avoid Tolls ऑप्शन को ऑन कर दें।
8. Google Maps अब आपको ऐसे रूट दिखाएगा जिनमें टोल रोड शामिल नहीं होगी।
जरूरी नहीं। कई बार टोल रोड से टैवल टाइम काफी कम हो जाता है। वहीं टोल-फ्री रूट लंबा हो सकता है और ट्रैफिक भी ज्यादा मिल सकता है। इसलिए सफर शुरू करने से पहले Google Maps पर दूरी और अनुमानित समय जरूर चेक कर लें।
यह फीचर कार और बाइक समेत कई नेविगेशन मोड्स में काम करता है। अगर आप किसी नए शहर में जा रहे हैं या लंबी रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यह ऑप्सन आपके ट्रैवल का खर्च कम करने में मदद कर सकता है।
Google Maps टोल रोड से बचने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ इलाकों में उपलब्ध रास्तों के आधार पर अलग रिजल्ट मिल सकते हैं। इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले रूट की जानकारी एक बार जरूर देख लें।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट