WhatsApp पर सिर्फ Chat Lock काफी नहीं! ऐसे Hide करे पूरी चैट

WhatsApp का Secret Code फीचर यूजर्स को Locked Chats फोल्डर पूरी तरह छिपाने की सुविधा देता है। अब प्राइवेट चैट्स तभी दिखाई देंगी जब यूजर सर्च बार में अपना सीक्रेट कोड डालेगा।

WhatsApp पर सिर्फ Chat Lock काफी नहीं! ऐसे Hide करे पूरी चैट

Photo Credit: Pexels/ Anton

WhatsApp में Secret Code फीचर से छिपाई जा सकती हैं प्राइवेट चैट्स

ख़ास बातें
  • WhatsApp का Secret Code फीचर Locked Chats फोल्डर छिपा सकता है
  • यूजर्स सर्च बार में कोड डालकर छिपी चैट्स खोल सकते हैं
  • Chat Lock Settings में जाकर आसानी से Secret Code सेट किया जा सकता है
विज्ञापन

WhatsApp का 'Chat Lock' फीचर पहले से ही काफी लोकप्रिय है, लेकिन 'Secret Code' के आने के बाद अब आपकी प्राइवेसी एक अलग ही लेवल पर पहुंच गई है। हम सभी के फोन में कुछ ऐसी चैट्स होती हैं जिन्हें हम पूरी तरह प्राइवेट रखना चाहते हैं। WhatsApp ने पहले 'Chat Lock' फीचर पेश किया था, जिससे चैट्स फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से लॉक हो जाती थीं। लेकिन समस्या यह थी कि 'Locked Chats' का फोल्डर चैट लिस्ट में सबसे ऊपर दिखाई देता था, जिससे कोई भी अंदाजा लगा सकता था कि आपने कुछ छिपाया है।

अब WhatsApp का नया 'Secret Code' फीचर इस समस्या को जड़ से खत्म कर देता है। अब आप न सिर्फ चैट्स को लॉक कर सकते हैं, बल्कि उस पूरे फोल्डर को ही गायब कर सकते हैं। वह तभी दिखेगा जब आप सर्च बार में अपना सीक्रेड कोड डालेंगे।

आइए जानते हैं इसे स्टेप-बाय-स्टेप कैसे सेटअप करें:

स्टेप 1: पहले चैट को लॉक करें (यदि पहले से नहीं है)

अगर आपने अभी तक किसी चैट को लॉक नहीं किया है, तो पहले यह करें:

  • उस व्यक्ति की चैट प्रोफाइल पर क्लिक करें जिसे आप छिपाना चाहते हैं
  • नीचे स्क्रॉल करें और 'Lock Chat' के ऑप्शन पर टैप करें
  • इसे अपने फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से On कर दें।

स्टेप 2: 'Locked Chats' फोल्डर में जाएं

  • अपनी मुख्य चैट लिस्ट को नीचे की तरफ स्वाइप करें
  • सबसे ऊपर दिख रहे 'Locked Chats' फोल्डर पर क्लिक करें और इसे अनलॉक करें।

स्टेप 3: सीक्रेट कोड सेटअप करें

  • लॉक्ड चैट्स फोल्डर के अंदर, ऊपर दाईं ओर बनी तीन डॉट्स (Settings) पर क्लिक करें
  • यहां आपको 'Chat Lock Settings' का ऑप्शन मिलेगा, उस पर टैप करें
  • अब 'Secret Code' के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अपना कोई भी पसंदीदा कोड (अक्षर, नंबर या इमोजी) चुनें और Next पर क्लिक करें
  • कोड को दोबारा डालकर Done कर दें।

स्टेप 4: लॉक्ड चैट्स फोल्डर को गायब करें (Hide Mode)

  • सीक्रेट कोड सेट करने के बाद, वहीं पर आपको एक और ऑप्शन दिखेगा - 'Hide Locked Chats'
  • इस बटन को On कर दें
  • इससे फोल्डर छिप जाएगा।

अपनी छिपी हुई चैट्स को कैसे ढूंढें?

क्योंकि अब आपकी चैट्स मेन लिस्ट से गायब हो चुकी हैं, उन्हें देखने का तरीका यह है:

  • WhatsApp के मेन Search Bar (जहां हम नाम सर्च करते हैं) पर जाएं।
  • वहां अपना बनाया हुआ Secret Code टाइप करें।
  • जैसे ही आप कोड डालेंगे, आपकी 'Locked Chats' का फोल्डर सामने आ जाएगा।

Pro-Tip: अगर आप अपना सीक्रेट कोड भूल जाते हैं, तो आप WhatsApp की प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर 'Chat Lock' को रीसेट कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे इससे आपकी सभी लॉक्ड चैट्स का डेटा क्लियर हो जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »