• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • Whatsapp स्टेटस देखने पर भी 'Seen' में नहीं आएगा आपका नाम, जानें कैसे...

Whatsapp स्टेटस देखने पर भी 'Seen' में नहीं आएगा आपका नाम, जानें कैसे...

क्या जानते हैं Whatsapp पर एक ऐसा तरीका भी मौजूद है, जिसके तहत आप किसी का भी स्टेटस देख लें, लेकिन आपका नाम 'Seen' लिस्ट में नज़र नहीं आएगा। जी हां, इसका मतलब यह है कि आप चोरी-छुपे भी दूसरों के स्टेटस को देख सकते हैं।

Whatsapp स्टेटस देखने पर भी 'Seen' में नहीं आएगा आपका नाम, जानें कैसे...
ख़ास बातें
  • Whatsapp status देखने पर Seen लिस्ट में दिखता है आपका नाम
  • तीन स्टेप्स में बिना Seen लिस्ट में आए देखें स्टेटस
  • Read Receipts विकल्प को करना होगा डिसेबल
विज्ञापन
Whatsapp सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल हमारी दिनचर्या का हिस्सा बना हुआ है। कई लोगों की सुबह व्हाट्सऐप पर लोगों को गुड़ मॉर्निंग वाले मैसेज भेजकर ही होती है, तो वहीं कई यूज़र्स की आदत होती है कि वह हर सुबह अपने कॉन्टेक्स द्वारा शेयर किए 'स्टेटस' को चेक करते हैं। व्हाट्सऐप द्वारा स्टेटस फीचर साल 2018 में पेश किया गया था, जिसमें आप अपनी तस्वीर व वीडियो को व्हाट्सऐप स्टेटस में लगा सकते हैं। स्टेटस का कॉन्टेंट 24 घंटे तक के लिए आपकी प्रोफाइल पर दिखता है, जिसके बाद वह खुद-ब-खुद हट जाता है। इस फीचर के तहत आपके स्टेटस को किस-किसने देखा है, इसकी भी जानकारी 'Seen' में मिल जाती है। लेकिन क्या जानते हैं व्हाट्सऐप पर एक ऐसा तरीका भी मौजूद है, जिसके तहत आप किसी का भी स्टेटस देख लें, लेकिन आपका नाम 'Seen' लिस्ट में नज़र नहीं आएगा। जी हां, इसका मतलब यह है कि आप चोरी-छुपे दूसरों के स्टेटस को देख सकते हैं, वो भी बिना उन्हें पता चले। आखिर क्या है वो तरीका? आइए जानते हैं-

इस तरीके के बारे में जानकारी देने से पहले आप सभी से हमारी एक गुजारिश है कि आप दूसरों की निजता का सम्मान करें और उनकी इजाज़त के बिना उनकी तस्वीरें वीडियो को डाउनलोड नहीं करें। बताए गए तरीके का इस्तेमाल करके केवल आप अपनी मौजूदगी को ही छिपा सकते हैं।
 

Check WhatsApp Status Without Being Seen

 

पहला स्टेप-

सबसे पहले अपने Android या फिर Iphone में व्हाट्सऐप ओपन करें।
 

दूसरा स्टेप-

अब व्हाट्सऐप Account को ओपन करें और Privacy पर क्लिक करें।
 

तीसरा स्टेप-

इसके बाद आपको Read Receipts का एक विकल्प दिखेगा, जिसे आपको डिसेबल करना है।

इसे डिसेबल करने के बाद आपके व्हाट्सऐप में 'ब्लू टिक' बंद हो जाएंगे, जिसका मतलब यह है कि आपको जब भी कोई मैसेज भेजेगा तो उन्हें यह नहीं पता चलेगा कि आपने उनके मैसेज पढ़े हैं या नहीं। ठीक उसी तरह इस ऑप्शन के डिसेबल होने के बाद आपके द्वारा देखे व्हाट्सऐप स्टेटस में भी आपका नाम नज़र नहीं आएगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ईरान में सरकार को गिराने के लिए इजरायल पर स्टारलिंक के इंटरनेट रिसीवर भेजने का आरोप
  3. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल iPhone, OLED पैनल की शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग 
  4. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  6. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  8. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  9. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »