व्हाट्सऐप का कोई भी फ़ीचर सबसे पहले ऐसे पाएं

व्हाट्सऐप का कोई भी फ़ीचर सबसे पहले ऐसे पाएं
ख़ास बातें
  • बीटा वर्ज़न किसी भी ऐप का टेस्ट स्टेज है
  • कंपनियां नए फ़ीचर को सबसे पहले इन वर्ज़न पर पेश करती हैं
  • बीटा वर्ज़न वाले यूज़र के पास कोई भी फ़ीचर सबसे पहले आता है
विज्ञापन
कई बार आपने पाया होगा कि आपके मित्र के पास व्हाट्सऐप का कोई फ़ीचर पहले आ जाता है। ऐसा दो वजहों से हो सकता है। पहला, संभव है कि आपके मित्र के पास ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न हो। दूसरा, वह व्हाट्सऐप का बीटा वर्ज़न इस्तेमाल कर रहा हो।

ऐसे में सबसे पहले आप अपने ऐप को अपडेट करें। अगर ऐसा करने के बाद भी आपको वो फ़ीचर नहीं मिलता है तो यह साफ हो जाएगा कि आपका मित्र इस मैसेजिंग ऐप का बीटा वर्ज़न इस्तेमाल कर रहा है।

अब आपके मन में सवाल आएगा कि बीटा वर्ज़न होता क्या है? दरअसल, यह किसी भी ऐप का टेस्ट स्टेज है। कंपनियां नए फ़ीचर को सबसे पहले इन वर्ज़न पर पेश करती हैं जहां पर यूज़र द्वारा इनकी टेस्टिंग की जाती है। यही वजह है कि बीटा वर्ज़न इस्तेमाल करने वाले यूज़र के पास कोई भी फ़ीचर आम यूज़र से पहले आ जाता है।

तो आप भी इस फ़ीचर को इस्तेमाल करना चाहेंगे। इसके लिए यह करना होगा...

1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और व्हाट्सऐप के लिए सर्च करें।

2. इसके बाद व्हाट्सऐप मैसेंजर विकल्प पर क्लिक करें।

3. इसके बाद नीचे की तरफ स्क्रॉल करें। आपको 'यू माइट अल्सो लाइक' सेक्शन के नीचे 'बिकम ए बीटा टेस्टर' का विकल्प मिलेगा।

4.‘Become a beta tester’ विकल्प में बताया जाता है कि आप नए फ़ीचर को इस्तेमाल कर सकेंगे। और डेवलपर को फीडबैक दे पाएंगे।

6. इसके बाद आई एम इन पर क्लिक करें।

7. आप जैसे ही व्हाट्सऐप के बीटा टेस्टर बन जाएंगे। आपको भी वो सारे फ़ीचर मिलने लगेंगे जो आपके दोस्त के पास पहले से हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Whatsapp, Whatsapp Beta
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  2. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  7. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »