LG Electronics India ने नई French Door Refrigerator रेंज लॉन्च की है। नई सीरीज Auto Ice Maker, InstaView पैनल, LG ThinQ Wi-Fi और Smart Learner तकनीक जैसे फीचर्स के साथ आती है।
Photo Credit: LG Electronics
LG Electronics India ने भारतीय मार्केट में अपने प्रीमियम होम अप्लायंस पोर्टफोलियो को एक्सपेंड करते हुए नई French Door Refrigerator रेंज लॉन्च की है। नई सीरीज में 574 लीटर से 610 लीटर तक की क्षमता वाले मॉडल शामिल हैं। इस रेंज की बड़ी खासियत Auto Ice Maker फीचर है, जो 24x7 ऑन-डिमांड आइस उपलब्ध कराने का दावा करता है। इसके अलावा रेफ्रिजरेटर में InstaView पैनल, LG ThinQ Wi-Fi सपोर्ट और Smart Learner तकनीक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
LG की नई French Door Refrigerator रेंज की शुरुआती कीमत 1.18 लाख रुपये रखी गई है। यह रेंज भारत में LG के आधिकारिक चैनलों और प्रमुख रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध होगी। कंपनी ने इसे Glass और Steel फिनिश ऑप्शन में पेश किया है।
नई रेंज में फोर-डोर डिजाइन दिया गया है, जिसमें रेफ्रिजरेटर सेक्शन ऊपर और फ्रीजर नीचे की तरफ रखा गया है। कंपनी के मुताबिक, इससे रोजाना इस्तेमाल होने वाले सामान तक पहुंच आसान हो जाती है। इसके अलावा चौड़ी शेल्फ्स बड़े बर्तनों और कंटेनर्स को रखने के लिए जगह उपलब्ध कराती हैं। कंपनी का यह भी कहना है कि अलग-अलग कम्पार्टमेंट का लेआउट कोल्ड एयर लॉस को कम करने में मदद करता है।
फ्रेशनेस फीचर्स की बात करें तो रेफ्रिजरेटर में InstaView तकनीक दी गई है, जिसकी मदद से यूजर्स ग्लास पैनल पर दो बार टैप करके अंदर का सामान देख सकते हैं। इसके अलावा FreshConverter+ फीचर अलग-अलग सामान के लिए तापमान को एडजस्ट करने की सुविधा देता है। Auto Ice Maker सिस्टम रीफिलेबल वाटर टैंक के साथ आता है और इसे किसी डायरेक्ट वाटर लाइन की जरूरत नहीं होती।
कूलिंग और हाइजीन के लिए इसमें Door Cooling+, Linear Cooling, Hygiene Fresh+ और Express Freeze जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, Hygiene Fresh+ बैक्टीरिया और बदबू को कम करने में मदद करता है, जबकि Express Freeze तेजी से कूलिंग प्रदान करता है।
610 लीटर मॉडल में Smart Inverter Compressor दिया गया है। इसके अलावा रेफ्रिजरेटर LG ThinQ Wi-Fi और Smart Diagnosis सपोर्ट के साथ आता है, जिससे यूजर्स इसे स्मार्ट डिवाइसेज के जरिए मॉनिटर और कंट्रोल कर सकते हैं। इस मॉडल में बिल्ट-इन वाटर डिस्पेंसर, ऑटोमैटिक आइस मेकर, इंटरनल LED डिस्प्ले, डोर अलार्म और LED लाइटिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999