• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ

Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ

Amazon Prime Day 2026 सेल 4 जुलाई से शुरू होकर 6 जुलाई तक चलेगी।

Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ

Photo Credit: Amazon

प्राइम मेंबर्स को सेल के दौरान कई कैटिगरी के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट पाने का मौका होगा।

ख़ास बातें
  • सेल में प्राइम मेंबर्स के लिए कई कैटिगरी के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट।
  • सेल में कंपनी ने खास ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर छूट देने की बात कही है।
  • Axis बैंक कार्ड यूजर्स को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
विज्ञापन

Amazon ने Prime Day 2026 Sale की घोषणा कर दी है। कंपनी की यह सेल Prime Day की दसवीं वर्षगांठ के रूप में मनाई जाएगी। सेल इवेंट 4 जुलाई से लेकर 6 जुलाई तक चलेगा। यह सेल खासतौर पर Amazon के प्राइम मेंबर्स के लिए लाई जा रही है। प्राइम मेंबर्स को सेल के दौरान कई कैटिगरी के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट पाने का मौका होगा। इनमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज, स्मार्ट TV, फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, किताबें, खिलौने आदि भी शामिल होंगे। 

Prime Day 2026 10th Anniversary Deals

Amazon Prime Day सेल में प्राइम मेंबर्स के लिए कई कैटिगरी के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट पाने का मौका होगा। कंपनी ने कई तरह के प्रोडक्ट्स पर डील्स और ऑफर्स का खुलासा करना शुरू कर दिया है। स्मार्ट TV, ईको डिवाइसेज, फायर टीवी प्रोडक्ट्स, फैशन, ब्यूटी, ट्रैवल बुकिंग, Amazon फ्रेश प्रोडक्ट्स पर कंपनी छूट देने वाली है। 

बैंक डिस्काउंट, ऑफर

तीन दिन चलने वाली इस सेल में कंपनी खास ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर भी छूट देने की बात कही है। सेल में बैंक डिस्काउंट और ऑफर्स का खुलासा भी कंपनी ने कर दिया है। Amazon की ओर से SBI कार्ड, और Axis बैंक कार्ड यूजर्स को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा भुगतान संबंधी बेनिफिट्स भी प्राइम डे ग्राहकों को मिलने वाले हैं। 

  • Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ग्राहक को 5 प्रतिशत का असीमित कैशबैक मिलेगा। 
  • Amazon Pay UPI के माध्यम से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलने की बात कही गई है। 
  • Amazon Pay Later के माध्यम से ग्राहक तीन ब्याज रहित EMI में भी पेमेंट कर सकते हैं। 
  • कई प्रोडक्ट्स पर कंपनी नो-कॉस्ट EMI पेमेंट का विकल्प भी उपलब्ध करवाने जा रही है। 
  • इसके अलावा Amazon गिफ्ट कार्ड, मोबाइल रीचार्ज, और इंश्योरेंस संबंधी ऑफर भी सेल के दौरान दिए जाएंगे। 

Amazon Prime Day 2026 सेल 4 जुलाई से शुरू होकर 6 जुलाई तक चलेगी। चूंकि यह सेल Prime Day की 10वीं सालगिरह है, इसलिए उम्मीद है कि कंपनी इवेंट से पहले अलग-अलग कैटेगरी के लिए खास ऑफ़र, लॉन्च प्रमोशन और सीमित समय के लिए डील्स की घोषणा करेगी। यह सेल सिर्फ़ प्राइम मेंबर्स के लिए होगी और इसमें स्मार्टफ़ोन और इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर होम प्रोडक्ट्स, फ़ैशन और रोज़मर्रा की ज़रूरतों के सामान पर भारी छूट वाले ऑफर्स आने की उम्मीद है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »