Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट

Honor 600 Smart 5G में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े टूल्स को एक्सेस करने के लिए एक अलग AI बटन दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट हो सकता है

Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट

Photo Credit: Honor

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा

ख़ास बातें
  • Honor 600 Smart 5G में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाएंगे
  • Honor 600 Smart 5G में 6.87 इंच HD+ स्क्रीन हो सकती है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Honor का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। Honor 600 Smart 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 4 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,700 mAh की बैटरी हो सकती है। Honor 600 Smart 5G में 6.87 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10.0 पर चल सकता है। 

फ्रांस में Honor की वेबसाइट पर आगामी स्मार्टफोन की 'कमिंग सून' के टैग के साथ लिस्टिंग हुई है। इससे इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। Honor 600 Smart 5G में 7,700 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। कंपनी की वेबसाइट पर स्मार्टफोन को व्हाइट और ब्लैक कलर्स में दिखाया गया है। Honor 600 Smart 5G में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े टूल्स को एक्सेस करने के लिए एक अलग AI बटन दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट हो सकता है। 

Honor 600 Smart 5G में 6.87 इंच HD+ (1,592 × 720 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 1,020 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकती है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। Honor 600 Smart 5G में 7,700 mAh की बैटरी दी जा सकती है। हाल ही में इंटरनेशनल मार्केट में Honor 600 Lite को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच फुल HD+ (1,200 × 2,600 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 3,840 Hz की PWM डिमिंग और 800 निट्स की सामान्य ब्राइटनेस और APL मोड में 6,500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए एल्युमिनोसिलिकेट ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 Elite चिपसेट और Mali-G610 MC2 GPU है। Honor 600 Lite की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.75 अपार्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपार्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास और ग्रेविटी सेंसर हैं। Honor 600 Lite की 6,520 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »