20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत

Narwal S20, S20 Pro को कंपनी ने पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ पेश किया है।

20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Narwal India

नए मॉडल्स में Narwal S20, S20 Pro, और S30 को शामिल किया गया है।

ख़ास बातें
  • नए वैक्यूम क्लीनर कई एडवांस फीचर्स के साथ लैस किए गए हैं।
  • इनमें पांच इंटेलिजेंट क्लीनिंग मोड दिए गए हैं।
  • वैक्यूम क्लीनर में 20,000Pa की सक्शन पावर मिलती है।
विज्ञापन

Narwal India की ओर से नए वैक्यूम क्लीनर भारत में लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने नए S सीरीज के Wet व Dry वैक्यूम क्लीनर मार्केट में पेश किए हैं। नए मॉडल्स में Narwal S20, S20 Pro, और S30 को शामिल किया गया है। कंपनी का दावा है कि नए मॉडल्स में पावरफुल क्लीनिंग मिलती है, ये इंटेलिजेंट ऑटोमेशन से लैस हैं और यूजर की जरूरतों के अनुसार इंजीनियर किए गए हैं। इसी के साथ इनमें मेंटेनेंस भी कम होने की बात कही गई है। ये 20,000Pa की सक्शन पावर डिलीवर करते हैं। इसी के साथ इनमें हॉट वाटर सेल्फ क्लीनिंग फीचर भी दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Narwal S20, S20 Pro, S30 vacuum cleaner price

Narwal S20 की कीमत 34,990 रुपये है। वहीं, S20 Pro को 54,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। सीरीज के Narwal S30 को 44,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ये ई-कॉमर्स स्टोर्स जैसे Amazon, Flipkart से भी खरीदे जा सकते हैं।  

Narwal S20, S20 Pro, S30 vacuum cleaner features

Narwal S20, S20 Pro को कंपनी ने पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ पेश किया है। ये नए वैक्यूम क्लीनर कई एडवांस फीचर्स के साथ लैस किए गए हैं। इनमें पांच इंटेलिजेंट क्लीनिंग मोड दिए गए हैं। इनमें 104 डिग्री तक हॉट वाटर सेल्फ क्लीनिंग तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है। वैक्यूम क्लीनर में 20,000Pa की सक्शन पावर मिलती है। ये इंटेलिजेंट एंटी टेंगल इंजीनियरिंग के साथ आते हैं। सिंगल चार्ज में ये 60 मिनट तक का रन टाइम दे सकते हैं। 

Narwal S30 इस सीरीज में कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है। इसमें AI पावर्ड क्लीनिंग ऑप्टिमाइजेशन मिलती है। इसमें समर्पित वूड फ्लोर मोड दिया गया है। यह डिस्पोजेबल वेस्ट सेपरेशन बैग के साथ आता है। इस मॉडल में 80 डिग्री सेल्सियस का हॉट वाटर सेल्फ क्लीनिंग फीचर है। यह इस सीरीज का सबसे एडवांस वैक्यूम क्लीनर बताया गया है। वैक्यूम क्लीनर में 180 डिग्री ले-फ्लैट डिजाइन है। इसमें 63 डिग्री टर्निंग एंगल दिया गया है जिससे यह फर्नीचर के नीचे भी आसानी से सफाई कर सकता है। 


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »