एपल के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Tim Cook ने बताया कि कंपोनेंट्स की बढ़ती कॉस्ट का भार कस्टमर्स पर नहीं डालने की कोशिश की जा ही है लेकिन प्रोडक्ट्स के प्राइसेज में जल्द बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है
AI डेटा सेंटर्स की ओर से डिमांड बढ़ने से मेमोरी कंपोनेंट्स की शॉर्टेज हो रही है
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone सहित कुछ प्रोडक्ट्स के प्राइसेज बढ़ाए जा सकते हैं। मेमोरी चिप की कॉस्ट में बढ़ोतरी से कंपनी पर प्राइसेज को बढ़ाने का प्रेशर है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा सेंटर्स की ओर से डिमांड बढ़ने की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में मेमोरी कंपोनेंट्स की शॉर्टेज हो रही है।
Wall Street Journal ने एक रिपोर्ट में एपल के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Tim Cook के हवाले से बताया है कंपोनेंट्स की बढ़ती कॉस्ट का भार कस्टमर्स पर नहीं डालने की कोशिश की जा ही है लेकिन प्रोडक्ट्स के प्राइसेज में जल्द बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है। कुक ने कहा, "प्राइसेज में बढ़ोतरी को टाला नहीं जा सकता। कंपनी पर कॉस्ट का बड़ा भार है और हम कस्टमर्स को इससे बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन स्थिति बहुत मुश्किल हो गई है।" उन्होंने बताया कि DRAM और स्टोरेज कंपोनेंट्स के प्राइसेज में काफी बढ़ोतरी हुई है।
पिछले कुछ महीनों में इन कंपोनेंट्स के मैन्युफैक्चरर्स ने AI सर्वर्स में इस्तेमाल होने वाले हाई-बैंडविद्थ मेमोरी (HBM) कंपोनेंट्स को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट्स की तुलना में प्रायरिटी दी है। इस वजह से सप्लाई चेन पर असर पड़ रहा है और इन कंपोनेंट्स के प्राइसेज में बढ़ोतरी हुई है। कुक ने कहा कि कंपनी ने मेमोरी चिप की सप्लाई बढ़ाने के तरीकों पर विचार किया है। हालांकि, इसके साथ ही उनका कहना था कि एपल की मेमोरी चिप्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की कोई योजना नहीं है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपोनेंट की बढ़ती कॉस्ट की वजह से आईफोन के प्राइसेज को बढ़ाया जा सकता है।
हाल ही में एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि इस वर्ष की पहली तिमाही में इंटरनेशनल लेवल पर स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में 1.7 प्रतिशत की कमी हुई है। पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स की लगभग 28.4 करोड़ यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की गई है। मेमोरी पार्ट्स के महंगे होने का स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग पर असर पड़ा है। इस वर्ष स्मार्टफोन्स की कुल मैन्युफैक्चरिंग लगभग 1.051 अरब यूनिट्स होने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 16.2 प्रतिशत की कमी होगी। मेमोरी पार्ट्स की कॉस्ट बढ़ने और स्मार्टफोन कंपनियों की ओर से प्राइसेज बढ़ाए जाने पर यह गिरावट बढ़ सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी