गूगल के एलो और डुओ ऐप के बारे में जानें सबकुछ

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 मई 2016 15:13 IST
गूगल ने अपने आई/ओ डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2016 में दो नए ऐप अलो और डुओ पेश किए। ये ऐप एंड्रॉयड और आईओएस पर काम करेंगे। एलो गूगल का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है जो गूगल असिस्टेंट फ़ीचर से लैस है। वहीं, डुओ एक वीडियो कॉलिंग ऐप है जो कमज़ोर डेटा नेटवर्क में भी अच्छे से काम करेगा।

हैंगआउट्स को बेहतर बनाने के बजाए गूगल ने मैसेजिंग की दुनिया में दो नए ऐप उतारने का फैसला किया है। एलो और डुओ ऐप की भिड़ंत फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सऐप, फेसबुक, स्काइप, वाइबर और आईएमओ जैसे कई ऐप से होगी। कई मैसेजिंग ऐप्स से भड़े इस मार्केट में गूगल ने अपने इन ऐप में कुछ अनोखे फ़ीचर देने का फैसला किया है।

एलो भी किसी अन्य मैसेजिंग ऐप की तरह है। हालांकि, यह स्मार्ट रिप्लाई और गूगल असिस्टेंट जैसे फ़ीचर से लैस है। ये फ़ीचर इस ऐप को अलग पहचान देने का काम करेंगे। स्मार्ट रिप्लाई यूज़र को टेक्स्ट मैसेज लिखते वक्त सुझाव देता रहेगा। यह फ़ीचर हमें सबसे पहले इनबॉक्स बाय जीमेल में देखने को मिला था। यह फ़ीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके यूज़र के टैक्सटिंग के तरीके को पढ़ता है और इसके बाद अपनी समझ से यूज़र को मैसेज का सुझाव देता है। यह ऐप पर भेजे गए तस्वीरों को भी पढ़ता है और उसका जवाब भी सुझाता है।

एलो मैसेजिंग ऐप में गूगल असिस्टेंट भी इंटिग्रेटेड है। इसकी मदद से आप ऐप में सर्च कर पाएंगे। यूज़र इसी ऐप में रहकर होटल, फ्लाइट, थिएटर और इवेंट के बारे में सर्च कर पाएंगे। इसमें आपको मैप्स, यूट्यूब, और ट्रांसलेट जैसे टूल भी मिलेंगे। इस चैट ऐप में कुछ अनोखे फ़ीचर हैं। यूज़र ऐप में टेक्स्ट की साइज को भी बढ़ा पाएंगे। इसके अलावा किसी भी इमेज को एलो में भेजने से पहले उस पर लिख भी पाएंगे।
Advertisement

अब बात डुओ वीडियो मैसेजिंग ऐप की। गूगल के इस ऐप की भिड़ंत फेसटाइम, स्काइप, वाइबर और अन्य वीडियो मैसेजिंग ऐप से होगी। यह एक बेहद ही साधारण ऐप है। इसकी मदद से आप अपने फोन से अपने कॉन्टेक्ट को वीडियो कॉल कर पाएंगे। इस ऐप की सबसे अहम खासियत इसका कमज़ोर नेटवर्क वाले इलाके में अच्छे से काम करना है। ऐसा दावा गूगल द्वारा किया गया है।
Advertisement

डुओ से वीडियो कॉल एचडी फॉर्मेट में होंगे। लेकिन कमज़ोर नेटवर्क वाले इलाके में ऐप वीडियो कॉल की क्वालिटी को एडजस्ट कर लेता है ताकि कॉल निरंतरता से बरकरार रहे। इस ऐप में नॉक नॉक नाम का एक फ़ीचर है जो कॉल उठाने से पहले वीडियो कॉलर का प्रिव्यू दिखाता है, यानी नाम के लिए वीडियो कॉलर का चेहरा भी बैकग्राउंड में नज़र आएगा। जैसे ही यूज़र फोन कॉल को उठाएगा, ऑडियो ऑन हो जाता है।

निजता और सिक्योरिटी को दिमाग में रखते हुए गूगल ने डुओ ऐप में इनक्रिप्शन फॉर्मेट का इस्तेमाल किया है। एलो ऐप में इस सर्च कंपनी ने इनकॉगनिटो मोड दिया है जो एंड टू एंड इनक्रिप्शन के साथ आता है। गूगल ने बताया है कि ये दोनों ही ऐप इन गर्मियों में एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.