• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • क्रेडिट कार्ड नहीं है तो मत लें टेंशन, भारत में आ गया है Google Play प्रीपेड वाउचर

क्रेडिट कार्ड नहीं है तो मत लें टेंशन, भारत में आ गया है Google Play प्रीपेड वाउचर

क्रेडिट कार्ड नहीं है तो मत लें टेंशन, भारत में आ गया है Google Play प्रीपेड वाउचर
विज्ञापन
Google ने भारतीय मार्केट के लिए Google Play प्रीपेड वाउचर पेश किया है. Google Play प्रीपेड वाउचर्स को कई जगहों पर Google Play गिफ्ट कार्ड्स के नाम से भी जाना जाता है. इसका इस्तेमाल ऐप्स, गेम्स, इन-ऐप पर्चेजेज और ईबुक जैसे डिजिटल कंटेंट खरीदने के अलावा Google Play स्टोर से मूवीज खरीदने या किराये पर लेने के लिए भी किया जा सकता है.

मार्केट में 500, 1,000 और 1,500 रुपये के Google Play प्रीपेड वाउचर्स उपलब्ध होंगे. कंपनी ने घोषणा की है कि ये वाउचर आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बंगलुरु, कोलकाता और जयपुर में चुनिंदा Vijay Sales व Spice Hotspot स्टोर में मिलेंगे. हालांकि, Google Play स्टोर पर यह फंक्शनालिटी 16 जून से ही एक्टिव है.

प्रीपेड वाउचर्स या गिफ्ट कार्ड को 2012 में अमेरिका में लॉन्च किया गया था और इसके बाद धीरे-धीरे अन्य देशों में लॉन्च किया गया. कंपनी के इस ऐलान को अच्छा माना जा रहा है, क्योंकि दोस्तों और परिवार वालों को Google Play स्टोर कार्ड गिफ्ट करने के अलावा प्ले स्टोर से खरीददारी के लिए अब इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट पर निर्भर नहीं होगा. बस रिटेल स्टोर से वाउचर खरीदो और प्ले स्टोर पर कोड का इस्तेमाल करो.

Google Play प्रीपेड वाउचर के लॉन्च और उसकी उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए Google India ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "स्टोर के काउंटर पर मौजूद कैशियर से Google Play प्रीपेड वाउचर के बारे में पूछें. कैश या फिर किसी और तरीके से रिटेल स्टोर को उसकी कीमत चुकाएं. आपको एक रिडम्पशन कोड मिलेगा जिसका इस्तेमाल आप Google Play से डिजिटल कंटेंट खरीदने के लिए कर सकते हैं.''

यूजर play.google.com/redeem पेज पर गिफ्ट कार्ड कोड का इस्तेमाल कर Google Play प्रीपेड वाउचर को रीडीम कर सकते हैं. या फिर एंड्रॉयड डिवाइस पर Google Play ऐप में जाकर Redeem ऑप्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है.
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apps, Google, Google Play, Google Play Gift Cards
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »