• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • गूगल आईओ 2016: गूगल असिस्टेंट, गूगल होम और एलो मैसेंजिग ऐप हुए लॉन्च

गूगल आईओ 2016: गूगल असिस्टेंट, गूगल होम और एलो मैसेंजिग ऐप हुए लॉन्च

गूगल आईओ 2016: गूगल असिस्टेंट, गूगल होम और एलो मैसेंजिग ऐप हुए लॉन्च
विज्ञापन
गूगल ने अपनी सालाना डेवलेपर कॉन्फ्रेंस में कुछ बड़े ऐलान किए हैं। एक नजर डालते हैं गूगल के उन प्रोडक्ट पर जिनका ऐलान गूगल आईओ 2016 में किया गया।

गूगल असिस्टेंट
'ओके गूगल' सर्विस के बाद गूगल ने अपने नए प्रोडक्ट गूगल असिस्टेंट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। गूगल असिस्टेंट वो सब कुछ कर सकता है जो 'ओके गूगल' कर सकता है। इसके अलावा यह आपकी सहूलियत और प्राथमिकता के आधार पर काम को बांट सकता है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ऐप से उन मूवी की लिस्ट के बारे में पूछा जो उनके पास हों और जिनका आनंद वे ले सकें।

इसके बाद उन्होंने कहा, ''हम अभी बच्चों के साथ मूवी देखना चाहते हैं।'' जिसका मतलब है कि असिस्टेंट फैमिली-फ्रेंडली मूवी ऑफर करना होगा।

गूगल ने एक छोटी वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी कि गूगल असिस्टेंट क्या-क्या काम करने में सक्षम है।
 
गूगल होम
कंपनी ने एक वायरलेस स्पीकर और स्मार्ट एप्लायंस हब (जिसे गूगल होम का नाम दिया गया है) से भी पर्दा उठाया गया। गूगल होम को इसी साल बाद में रिलीज किया जाएगा। यह प्रोडक्ट गूगल के क्रोमकास्ट डिवाइस से ऑडियो व वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकेगा। इसके अलावा यह स्मार्ट अप्लायंस को भी नियंत्रित कर पाएगा। गूगल होम स्मार्टफोन के साथ भी काम करेगा। अगर आप अपने डिनर रिजर्वेशन को बदलना चाहते हैं तो गूगल होम आपके मुताबिक आपके समय को एडजस्ट कर देगा।

एक डेमो वीडियो में, गूगल होम को बच्चों के होमवर्क में मदद करते (गूगल सर्च और गूगल ट्रांसलेट द्वारा) दिखाया गयाहै। वीडियो के अंत में परिवार को घर से निकलते समय गूगल होम को गुडबाय कहते दिखाया गया है।

गूगल ने फिलहाल इस सर्विस की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है।



एलो
फेसबुक और दूसरे मैसेजिंग ऐप को टक्कर देने के लिए आ गया है गूगल का नया मैसेजिंग ऐप एलो।

एलो मैसेजिंग ऐप में जवाब देते समय टेक्स्ट सुझाव दिया जाएगा। यह सुझाव बिल्कुल उसी तरह होगा जैसा शॉर्ट ईमेल लिखते समय 'इनबॉक्स' ऐप में होता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी मैसेज में लिखा है, 'क्या हम कल लंच साथ कर सकते हैं?' तो एलो 'स्योर', 'सॉरी' या 'आई कैन नॉट' जैसे सुझाव देगा। जिससे यूजर अपने मैसेज के जवाब जल्द दे सकेंगे।

गूगल के ब्लॉग पोस्ट में बताय गया है एलो मैसेजिंग ऐप इस तरह के 'स्मार्ट रिप्लाई' एक-दूसरे को तस्वीरें भेजते समय गूगल के इमेज रिकग्नाइजेशन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल से कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहते हैं कि हर कोई आपको ऑनलाइन ना देखे तो आपकी निजिता का सुरक्षा के लिए 'इनकॉग्निटो' मोड भी दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »