Google Allo ऐप अब अपने कंप्यूटर पर करें इस्तेमाल

इस साल फरवरी महीने में गूगल के अधिकारी निक फॉक्स ने ऐलान किया था कि कंपनी आने वाले समय में गूगल अलो ऐप का वेब वर्ज़न जारी करेगी। अब कुछ कठिनाइयों के बाद कंपनी ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज़र के लिए अलो फॉर वेब रिलीज कर दिया है।

Google Allo ऐप अब अपने कंप्यूटर पर करें इस्तेमाल
ख़ास बातें
  • इसके लिए यूज़र को डेस्कटॉप क्रोम ब्राउज़र को इस्तेमाल करना होगा
  • वेब वर्ज़न अभी आईफोन के साथ काम नहीं करता है
  • क्रोम ब्राउज़र में https://allo.google.com/web पेज पर जाना होगा
विज्ञापन
इस साल फरवरी महीने में गूगल के अधिकारी निक फॉक्स ने ऐलान किया था कि कंपनी आने वाले समय में गूगल अलो ऐप का वेब वर्ज़न जारी करेगी। अब कुछ कठिनाइयों के बाद कंपनी ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज़र के लिए अलो फॉर वेब रिलीज कर दिया है। इसके लिए यूज़र को डेस्कटॉप क्रोम ब्राउज़र को इस्तेमाल करना होगा। वेब वर्ज़न अभी आईफोन के साथ काम नहीं करता है, लेकिन कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि आने वाले समय में इस फोन में भी सपोर्ट आएगा।

डेस्कटॉप पर अलो ऐप इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले अपने क्रोम ब्राउज़र में https://allo.google.com/web पेज पर जाना होगा। इसके बाद आपको अपने फोन में अलो ऐप को खोलना होगा। इसके बाद मेन्यू में जाएं और Allo for Web विकल्प को चुनें। इसके बाद आपको क्यूआर कोड को स्कैन करना है। ऐसा होते ही आप अपने क्रोम ब्राउज़र पर गूगल अलो ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे।

गौर करने वाली बात है कि गूगल अलो का वेब वर्ज़न सिर्फ क्रोम ब्राउज़र पर उपलब्ध है। आप जानते ही हैं कि गूगल अलो ऐप में गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल होता है। ऐसे में यह पहला मौका होगा जब गूगल का यह एआई डेस्कटॉप पर आएगा।

नए फीचर के सपोर्ट पेज पर कंपनी ने कहा है,"क्यूआर कोड आपके कंप्यूटर के लिए यूनीक होता है। इसकी मदद से मोबाइल ऐप और कंप्यूटर के बीच पेयरिंग होती है। अलो फॉर वेब आपको दिखाएगा कि मोबाइल ऐप पर क्या है। अगर आपके फोन की बैटरी खत्म हो जाती है तो Allo for web काम नहीं करेगा।"

अभी भी कुछ ऐसे फंक्शन हैं जो सिर्फ गूगल अलो ऐप पर उपलब्ध हैं, जैसे कि गूगल अकाउंट को स्विच करना या हटाना, ग्रुप में किसी मेंबर को जोड़ने या हटाने, नोटिफिकेशन और प्राइवेसी सेटिंग्स व डेटा बैकअप की सुविधा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »