इस साल फरवरी महीने में गूगल के अधिकारी निक फॉक्स ने ऐलान किया था कि कंपनी आने वाले समय में गूगल अलो ऐप का वेब वर्ज़न जारी करेगी। अब कुछ कठिनाइयों के बाद कंपनी ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज़र के लिए अलो फॉर वेब रिलीज कर दिया है।
अभी जहां हम गूगल अलो के बहु-प्रतीक्षित वेब क्लाइंट के आने का इंतज़ार कर रहे हैं, वहीं मैसिंग ऐप के 14 वर्ज़न को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। नई अपडेट के साथ ही अब गूगल अलो ऐप में मैसेज में रिएक्शन का फ़ीचर आ गया है।
गूगल पिछले कुछ समय से स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर पर काम कर रही है। और गूगल अलो के बेहतर वर्ज़न से पहले हमें इनबॉक्स बाय जीमेल के साथ इस फ़ीचर की एक झलक देखने को मिली थी। अब, गूगल आई/ओ 2017 में बुधवार को सीईओ सुंदर पिचाई ने ऐलान किया कि स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर को अब जीमेल में जारी किया जा रहा है।
गूगल ने अमेज़न के एलेक्सा, ऐप्पल के सिरी और माइक्रोसॉफ्ट के कोर्टाना को टक्कर देने के इरादे से अपनी स्मार्ट सर्विस गूगल असिस्टेंट लॉन्च की। गूगल ने सबसे पहले गूगल असिस्टेंट क गूगल आई/ओ कॉन्फ्रेंस में मई 2016 में पेश किया था।
गूगल ने भारत में अलो इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में हिंदी असिस्टेंट रोल आउट कर दिया है। याद रहे कि गूगल ने सितंबर महीने में आयोजित मेक इन इंडिया इवेंट में साल के अंत तक अलो ऐप में हिंदी असिस्टेंट फ़ीचर देने का वादा किया था।
गूगल ने अपने स्मार्ट मैसेजिंग ऐप को ज्यादा मजेदार बनाने के लिए बुधवार को नया अपडेट जारी किया। इस अपडेट के साथ गूगल अलो में अब स्मार्ट स्माइली, चैट थीम और एक एक्सक्लूसिव ''फैंटास्टिक बीस्ट्स एंड व्हेयर टू फाइंड देम'' नाम से स्टिकर पैक लॉन्च किया है
सा लगता है कि गूगल आखिरकार एंड्रॉयड स्मार्टफोन में प्री इंस्टॉल आने वाले हैंगआउट को ना लेना का कड़ा फैसला करने वाली है। एक खबर के मुताबिक, एक दिसंबर 2016 से गूगल के एंड्रॉयड स्मार्टफोन निर्माताओं एंड्रॉयड में हैंगआउट को प्रीलोड करना जरूरी नहीं होगा।
गूगल ने मंगलवार को अपने 'मेक फॉर इंडिया' इवेंट में यूट्यूब गो भारत में लॉन्च करने के साथ कई बड़े ऐलान किेए। इसके अलावा इस इवेंट में कंपनी ने अपने अलो और असिस्टेंट जैसे दूसरे प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी भी दी।
गूगल ने आधिकारिक तौर पर एंड्रॉयड व आईओएस के लिए अपना स्मार्ट मैसेजिंग ऐप अलो लॉन्च कर दिया है। इस ऐप की घोषणा मई में वीडियो कॉलिंग ऐप डुओ के साथ मई में आई/ओ कॉन्फ्रेंस में की गई थी।
गूगल के डुओ ऐप की पहली झलक हमें इस साल आयोजित गूगल के डेवलपर कॉन्फ्रेंस में देखने को मिली थी। गूगल हाल ही में इस ऐप को आम यूज़र के लिए उपलब्ध कराना शुरू किया है। अब जानकारी मिली है कि इस ऐप से जल्द ही सिर्फ वॉयस कॉल करना भी संभव होगा।