• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Gmail और Chrome क्रैश होने की समस्या हुई ठीक, Google ने रिलीज़ किया अपडेट

Gmail और Chrome क्रैश होने की समस्या हुई ठीक, Google ने रिलीज़ किया अपडेट

Android System WebView में आई एक समस्या के कारण Gmail और Google Chrome सहित कुछ अन्य Google ऐप्स क्रैश होने शुरू हो गए थे।

Gmail और Chrome क्रैश होने की समस्या हुई ठीक, Google ने रिलीज़ किया अपडेट

22 मार्च को Gmail, Chrome समेत कई गूगल ऐप्स क्रैश होने की शिकायते की गई

ख़ास बातें
  • 22 मार्च को Gmail समेत अन्य गूगल ऐप्स के क्रैश होने की शिकायतें आई
  • आज गूगल ने अपडेट के जरिए समस्या को फिक्स कर दिया है
  • Google ने Chrome के लिए भी लेटेस्ट अपडेट रिलीज़ किया
विज्ञापन
Google ने एंड्रॉयड सिस्टम वेबव्यू (Android System WebView) में आई एक समस्या को फिक्स कर दिया है। इस समस्या के चलते Gmail, Google Chrome और अन्य गूगल ऐप्स क्रैश हो रहे थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, यूज़र्स ने सोमवार दोपहर को ऐप्स के क्रैश होने की समस्या को नोटिस करना शुरू किया और शिकायतें मिलने के बाद, Google ने यूज़र्स को जीमेल के डेस्कटॉप क्लाइंट को इस्तेमाल करने की सलाह दी। सर्च दिग्गज ने अपने गूगस वर्कस्पेस स्टेटस डैशबोर्ड पर इस समस्या को स्वीकार किया और नियमित रूप से समस्या से संबंधित सभी जानकारियों को साझा करना शुरू किया। कंपनी ने इस समस्या को आज (23 मार्च) दोपहर में ठीक कर दिया।

Android System WebView में आई एक समस्या के कारण Gmail और Google Chrome सहित कुछ अन्य Google ऐप्स क्रैश होने शुरू हो गए थे। एंड्रॉयड सिस्टम वेबव्यू Chrome पर आधारित एक सिस्टम कंपोनेंट है, जो Android ऐप्स को वेब कंटेंट दिखाने में मदद करता है। The Verge की रिपोर्ट के अनुसार, ऐप्स के क्रैश होने की समस्या सोमवार, 22 मार्च की दोपहर से शुरू हुई और गूगल वर्कस्पेस स्टेटस डैशबोर्ड के अनुसार, कंपनी ने 23 मार्च की सुबह 4:35 बजे इस समस्या को स्वीकारा।

कंपनी ने माना कि यूज़र्स Gmail में भी समस्या को अनुभव कर रहे हैं। गूगल ने लिखा (अनुवादित) "हम इस समस्या के फिक्स होने के समय की जानकारी 3/23/21, सुबह 5:35 बजे तक देंगे।"

इसके बाद यूज़र्स को यह सलाह दी गई कि जब तक समस्या ठीक न हो जाए, तब तक वे डेस्कटॉप पर Gmail का इस्तेमाल करें। सुबह 11:48 बजे तक, Google ने एंड्रॉयड सिस्टम वेबव्यू में आई समस्या को हल किया और 89.0.4389.105 अपडेट वर्ज़न जारी किया। इसके साथ ही Google Chrome के लिए भी अपडेट जारी किया गया था। यदि आप भी इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको Google Play Store से Android System WebView और Google Chrome को अपडेट करने की आवश्यकता होगी।

जब सर्विस डाउन थी, तब Samsung सपोर्ट ने ट्वीट किया कि था कि WebView के लेटेस्ट अपडेट को हटाने से समस्या का समाधान हो जाएगा। कंपनी ने ऐसा करने के तरीके को भी साझा किया। कई यूज़र्स के रिप्लाई से प्रतीत होता है कि ऐसा करने से भी उनकी समस्या हल हुई।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Apps, Google Apps Crash, Gmail Crash

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »