विंडोज़ 10 मोबाइल के लिए लॉन्च हुआ फेसबुक मैसेंजर ऐप

विंडोज़ 10 मोबाइल के लिए लॉन्च हुआ फेसबुक मैसेंजर ऐप
विज्ञापन
फेसबुक ने आधिकारिक तौर पर विडोज़ 10 मोबाइल के लिए मैसेंजर ऐप लॉन्च कर दिया है। फेसबुक मैसेंजर ऐप अब विंडोज़ स्टोर पर मुफ्त में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। याद दिला दें, फेसबुक ने अप्रैल में विंडोज़ 1- पीसी और टैबलेट के लिए अपने मैसेंजर ऐप को लॉन्च किया था और अब यह विंडोज़ 10 मोबाइल के लिए भी लॉन्च हो गया है।

विंडोज़ 10 मोबाइल के लिए लॉन्च हुए मैसेंजर ऐप में आईओएस और एंड्रॉयड ऐप जैसे ही फीचर हैं। विंडोज़ 10 मोबाइल फेसबुक मैसेंजर ऐप में थीम बदलने, यूज़रनेम बदलने, ग्रुप चैट, स्टिकर और जिफ इमेज़ भेजने जैसे सभी फीचर हैं। यह ऐप विंडोज़ फोन 8, विंडोज़ फोन 8.1, विंडोज़ 10 और विंडोज़ 10 मोबाइल पर काम करता है। पिछले हफ्ते ही फेसबुक ने विंडोज़ 10 पीसी, टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए बीटा वर्जन जारी किया था।
 

हाल ही में फेसबुक मैसेंजर के डिज़ाइन में बदलाव किया गया था जिससे इसमें नया होम टैब, वर्थडे और फेवरेट सेक्शन जैसे कई नए फीचर शामिल हुए थे। मैसेंजर ऐप में एक नया फेवरेट सेक्शन शामिल किया गया है जिसमें उन यूज़र को देखा जा सकता है जिनसे आप अधिकतर चैट करते हैं। इसके अलावा ऐप में एक काम का फीचर भी आया है जिससे एंड्रॉयड ऐप में एसएमएस सपोर्ट मिलना शुरू हो गया है। अप्रैल में, फेसबुक मैसेंजर ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए रिकॉर्ड 900 मिलियन एक्टिव यूज़र का आंकड़ा पार किया था। जनवरी में फेसबुक मैसेंजर ऐप इस्तेमाल करने वालों की संख्या 800 मिलियन से ज्यादा थी।

इसके अलावा यूरो 2016 के दीवानों के लिए फेसबुक मैसेंजर ने ऐप में ही एक गेम भी लॉन्च किया था जिससे यूज़र कीपीअप नाम के इस गेम को जब चाहें तब खेल सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ फुटबॉल इमोज़ी का एक बार इस्तेमाल करना होता है। इस गेम को एक्टिवेट करने के लिेए, यूज़र को अपने एंड्रॉयड व आईओएस फेसबुक मैसेंजर के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करने की जरूरत है। इसके बाद, फेसबुक मैसेंजर ऐप में किसी कनवर्सेशन में फुटबॉल इमोजी भेजें। इमोज़ी को भेजने के बाद इस पर टैप करें और इसके बाद मैसेंजर पर अपनेआप गेम खुल जाएगा। इस गेम में चैलेंज इस बात का है कि फुटबॉल को जमीन पर टच होने से बचाना होगा। यह गेम आपके बेस्ट स्कोर को अगली बार इमोजी भेजने पर दिखाएगा और आप इसे रीप्ले कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Facebook, Facebook Messenger, Social, Windows 10, Windows 10 Mobile
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  2. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  3. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  4. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  7. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
  8. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
  9. दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
  10. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »