Elon Musk को गलत बताने वाले Twitter के ऐप डिवेलपर हुए कंपनी से बाहर

मस्क ने ट्विटर के धीमा होने को लेकर अपना आकलन दिया था। इस पर ऐप डिवेलपमेंट टीम से जुड़े Eric Frohnhoefer ने कहा था कि मस्क का आकलन गलत है

Elon Musk को गलत बताने वाले Twitter के ऐप डिवेलपर हुए कंपनी से बाहर

ट्विटर के वर्कर्स को मस्क ने मुश्किल दौर के लिए तैयार रहने की सलाह दी है

ख़ास बातें
  • मस्क ने ट्विटर के धीमा होने को लेकर अपना आकलन दिया था
  • ऐप डिवेलपर Eric Frohnhoefer ने कहा था कि यह गलत है
  • ट्विटर को खरीदने के बाद मस्क ने कंपनी में भारी छंटनी की है
विज्ञापन
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदने के बाद Elon Musk लगातार स्टाफ की छंटनी कर रहे हैं। मस्क ने ट्विटर की ऐप डिवेलपमेंट टीम से एक ऐसे वर्कर को बाहर कर दिया है जिसने मस्क को गलत बताया था। हाल ही में मस्क ने ट्विटर के धीमा होने को लेकर अपना आकलन दिया था। इस पर ट्विटर की ऐप डिवेलपमेंट टीम से जुड़े Eric Frohnhoefer ने कहा था कि मस्क का आकलन गलत है। 

पिछले सप्ताह के अंत में मस्क ने ट्वीट कर कहा था, "कुछ देशों में ट्विटर के बहुत धीमा होने के लिए मैं माफी चाहता हूं। इसका कारण रिमोट प्रोसीजर कॉल (RPC) में गड़बड़ी है।" इसके बाद Eric ने मस्क के ट्वीट के जवाब में लिखा था, "मैंने ट्विटर में एंड्रॉयड पर छह वर्ष बिताए हैं और मैं यह कह सकता हूं कि यह आकलन गलत है।" इसके बाद मस्क ने Eric से पूछा, "कृपया मेरी गलती सुधारें। एंड्रॉयड पर ट्विटर बहुत धीमा है। आपने इसे ठीक करने के लिए क्या किया है?" ट्विटर पर इस बातचीत में अन्य यूजर्स भी शामिल हो गए और इनमें से एक ने कहा कि इस बारे में बॉस से अलग से बात करनी चाहिए। उनका कहना था कि सार्वजनिक तौर पर बॉस को गलत ठहराने से आप घमंडी लग रहे हैं। 

इसके बाद मस्क ने ट्वीट कर जवाब दिया कि Eric को कंपनी से निकाल दिया गया है। मस्क ने ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदा है। बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल टेस्ला के अलावा मस्क स्पेस रॉकेट बनाने वाली SpaceX के भी चीफ एग्जिक्यूटिव हैं। ट्विटर को खरीदने की डील पूरी करने के बाद मस्क ने इसके CEO, पराग अग्रवाल, CFO नेड सेगल, जनरल काउंसल सीन एडगेट और लीगल पॉलिसी, ट्रस्ट और सिक्योरिटी हेड विजया गड्डे को कंपनी से निकाल दिया था। ट्विटर के लिए एक बड़ी समस्या मॉनेटाइजिंग की रही है। मस्क ने कंपनी के बोर्ड को भंग कर दिया था। ट्विटर के बोर्ड में एलन मस्क अब एकमात्र व्यक्ति हैं और कंपनी का पूरा कंट्रोल उनके पास है।

ट्विटर के वर्कर्स के वर्क फ्रॉम होम या रिमोट लोकेशन से वर्क पर भी बैन लगा गया है। मस्क ने वर्कर्स को मुश्किल दौर के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। मस्क ने कहा कि इकोनॉमी की स्थिति और यह विज्ञापनों पर निर्भर ट्विटर जैसी कंपनी पर कैसे असर डालेगी इसे नजरअंदाज करने का कोई तरीका नहीं है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Social media, APP, Twitter, Slow, Market, Elon Musk, Workers, CEO, Monetisation, Economy, Deal
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »