• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Twitter के स्टाफ के वर्क फ्रॉम होम पर लगा बैन, Elon Musk ने दी मुश्किल दौर की चेतावनी

Twitter के स्टाफ के वर्क फ्रॉम होम पर लगा बैन, Elon Musk ने दी मुश्किल दौर की चेतावनी

कंपनी के नए रूल्स के तहत स्टाफ को एक सप्ताह में कम से कम 40 घंटे ऑफिस में रहना होगा। इससे पहले ट्विटर में स्थायी तौर पर रिमोट लोकेशन से वर्क की अनुमति थी

Twitter के स्टाफ के वर्क फ्रॉम होम पर लगा बैन, Elon Musk ने दी मुश्किल दौर की चेतावनी

इससे पहले ट्विटर के वर्कर्स के लिए स्थायी तौर पर कहीं से भी वर्क करने की व्यवस्था थी

ख़ास बातें
  • मस्क ने वर्कर्स को मुश्किल दौर के लिए तैयार रहने की सलाह दी है
  • ट्विटर को मस्क ने लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदा है
  • महामारी के दौरान ट्विटर ने स्टाफ को रिमोट लोकेशन से वर्क की अनुमति दी थी
विज्ञापन
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter के नए मालिक Elon Musk ने अपने वर्कर्स के वर्क फ्रॉम होम या रिमोट लोकेशन से वर्क पर बैन लगा दिया है। उन्होंने इसके साथ ही वर्कर्स को मुश्किल दौर के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। मस्क ने कहा कि इकोनॉमी की स्थिति और यह विज्ञापनों पर निर्भर ट्विटर जैसी कंपनी पर कैसे असर डालेगी इसे नजरअंदाज करने का कोई तरीका नहीं है। 

Bloomberg News के अनुसार, मस्क ने ट्विटर के स्टाफ को अपनी पहली ईमेल में नए रूल्स के बारे में जानकारी दी। इन रूल्स के तहत स्टाफ को एक सप्ताह में कम से कम 40 घंटे ऑफिस में रहना होगा। पिछले सप्ताह ट्विटर को टेकओवर करने के बाद मस्क ने कंपनी के लगभग आधे स्टाफ की छंटनी कर दी थी। इसके अलावा उन्होंने Twitter Blue सब्सक्रिप्शन का प्राइस बढ़ाकर आठ डॉलर कर दिया है और इसके साथ यूजर वेरिफिकेशन को जोड़ा गया है। मस्क ने कहा कि वह कंपनी के रेवेन्यू में सब्सक्रिप्शंस की आधी हिस्सेदारी देखना चाहते हैं। 

इससे पहले ट्विटर के वर्कर्स के लिए स्थायी तौर पर कहीं से भी वर्क करने की व्यवस्था थी। कंपनी ने महामारी के दौरान रिमोट लोकेशन से वर्क की शुरुआत की थी। मस्क ने कहा कि वह ऐसी व्यवस्था के खिलाफ हैं और प्रत्येक मामले के आधार पर इसकी अनुमति दी जाएगी। मस्क ने ईमेल में कहा है कि आगे का रास्ता मुश्किल है और सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होगी। 

इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर मस्क ने ट्विटर को खरीदने के कुछ दिनों बाद ही Tesla के कम से कम 3.95 अरब डॉलर के शेयर्स बेचे हैं। उन्होंने अगस्त में कहा था कि वह टेस्ला के शेयर्स की बिक्री तभी करेंगे जब उन्हें ट्विटर को खरीदने के लिए मजबूर होना पड़े। कंपनी की ओर से की गई रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया गया है कि मस्क ने लगभग 1.95 करोड़ शेयर्स बेचे हैं। हालांकि, यह जानकारी नहीं दी गई है कि इसके लिए पहले से योजना थी या नहीं। ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदने वाले मस्क ने इसके लिए अमेरिकी बैंकों से लगभग 13 अरब डॉलर का लोन लिया है। इसके अलावा कुछ हाई नेटवर्थ इनवेस्टर्स ने कंपनी में लगभग सात अरब डॉलर का निवेश करने का वादा किया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »