• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • 'ऑड ईवन' वेबसाइट को कारपूल ऐप ओराही ने खरीदा, 13 साल के अक्षत ने की थी लॉन्च

'ऑड-ईवन' वेबसाइट को कारपूल ऐप ओराही ने खरीदा, 13 साल के अक्षत ने की थी लॉन्च

'ऑड-ईवन' वेबसाइट को कारपूल ऐप ओराही ने खरीदा, 13 साल के अक्षत ने की थी लॉन्च
विज्ञापन
इंडियन एंजेल नेटवर्क के कारपूल ऐप ओराही ने मंगलवार को ऑड-ईवनडटकॉम वेबसाइट का अधिग्रहण कर लिया। ऑड-ईवनडटकॉम की शुरुआत 13 साल के अक्षत मित्तल ने की थी।

इस मसौदे से संबंधित किसी भी जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी के मुताबिक कंपनी अक्षत मित्तल के साथ लंबे समय के लिए साझेदारी की है और अक्षत को अपनी टेक व डोमेन एक्सपर्ट एडवाइजरी बोर्ड में जगह दी है।

मित्तल ओराही के साथ टेक्निकल और डोमेन से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे और अपने डाटाबेस में मौजूद 30,000 यूजर को ओराही में शामिल करेंगे। ऑड-ईवनडटकॉम पर आने वाले यूजर अब ओराहीडॉटकॉम वेबसाइट और ऐप एक्सेस कर पाएंगे और इंस्टेंट कारपूल कर पाएंगे। कंपनी के मुताबिक ओराही के कुल यूजर बेस अब 70,000 आंकड़े को पार कर जाएगा।

2015 में दिल्ली में ऑड-ईवन लागू होने से पहले शुरू हुई ऑड-ईवनडॉटकॉम अपने वेब पोर्टल के जरिए लोगों को कारपूल सर्विस मुहैया कराती है। इस वेब पोर्टल पर कार मालिक और यात्रा की चाहत रखने वाले लोग अपनी निजी जानकारी, कार टाइप, यात्रा की जानकारी जैसी जानकरी देकर एक-दूसरे से मिलते हैं।


नोएडा के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में 9 वीं के छात्र अक्षत मित्तल ने कहा, ''मैं खुश हूं कि ऑड-ईवनडॉटकॉम पर अब पहले से ज्यादा संख्या में यूजर होंगे। इस साझेदारी से यात्रियों के लिए एक आसान इंटरफेस उपलब्ध हो पाएगा और वे एक ही प्लेटफॉर्म पर ज्यादा डाटाबेस होने से यूजर को आसानी होगी। ''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Carpooling, Delhi, India, Internet, Odd Even, Orahi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  2. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  3. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  4. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  5. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  6. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  9. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  10. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »