• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • अमेज़न नाउ से दो घंटे के अंदर पहुंचेगा घर का राशन, दिल्ली मुंबई में भी शुरू हुई सर्विस

अमेज़न नाउ से दो घंटे के अंदर पहुंचेगा घर का राशन, दिल्ली-मुंबई में भी शुरू हुई सर्विस

अमेज़न नाउ से दो घंटे के अंदर पहुंचेगा घर का राशन, दिल्ली-मुंबई में भी शुरू हुई सर्विस
विज्ञापन
अमेज़न ने 2 घंटे के अंदर घरेलू सामान डिलिवर करने वाली अपनी सर्विस अमेज़न नाउ की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने सोमवार को दिल्ली व मुंबई में अमेज़न नाउ सर्विस की शुरुआत कर दी। बता दें कि इस सर्विस को फरवरी में बेंगलूरु में लॉन्च किया गया था। इन शहरों में यह सर्विस अभी चुनिंदा पिनकोड वाले क्षेत्रों के लिए ही उपलब्ध है।

अमेज़न नाउ सर्विस के तहत (एक्सप्रेस डिलिवरी) ऑर्डर करने के दो घंटे के अंदर डिलिवरी करने का वादा किया गया है। और इसके अलाावा ग्राहकों को अपने घरेलू सामान को डिलिवर कराने के लिए सुबह 10 बजे से रात 10 बजे के बीच दो घंटे का स्लॉट चुनने का विकल्प  भी मिलता है। अमेज़न नाउ अभी सिर्फ एंड्रॉयड ऐप के जरिए ही एक्सेस किया जा सकता है औ यह गूगल प्ले पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही आईओएस के साथ इसे अन्य प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

गौर करने वाली बात है कि गूगल प्ले पर अमेज़न नाउ की लिस्टिंग में लिखा गया है कि यह सर्विस अब हैदराबाद में भी उपलब्ध है। माना जा रहा है कि अभी हैदराबाद में सर्विस का ट्रायल चल रहा है। इसके अलावा दिल्ली में कई यूज़र ने देखा कि अगस्त में भी यह सर्विस उनके लिए उपलब्ध थी। और ऐस लगता है कि ऑनलाइन रिटेल दिग्गज चुपचाप इस सर्विस को अलग-अलग शहरों में उपलब्ध करा रही है और किसी तरह के ऐलान से पहले पूरी तरह टेस्टिंग करना चाहती है। ऐप स्टोर लिस्टिंग में दिल्ली के साथ एनसीआर का भी जिक्र है। इससे पता लगता है कि यह सर्विस बड़े मेट्रोपोलिटन शहरों के अलावा चुनिंदा छोटे शहरों में भी मिलेगी।  
 
amazon

अमेज़न नाउ से 350 रुपये या इससे ज्यादा के ऑर्डर पर मुफ्त डिलिवरी, वही 350 से कम के ऑर्डर पर टोकरी मुफ्त मिलेगी। इसके अलावा डिलिवरी का समय अपने मुताबिक चुनने के लिए 29 रुपये डिलिवरी चार्ज लगेगा जबकि एक्सप्रेस डिलिवरी के लिए 49 रुपये चुकाने होंगे। दिल्ली व मुंबई में प्रमोशन के चलते अमेज़न का कहना है कि फ्री डिलिवरी के लिए न्यूनतम ऑर्डर चुनने की कोई सीमा नहीं है।

अमेज़न नाउ के मुताबिक, यूज़र ताजे फल, सब्जियों के साथ-साथ फ्रोज़न फूड समेत 5,000 से ज्यादा प्रोडक्ट की खरीदारी कर सकते हैं। अमेज़न नाउ में खरीददारी का भुगतान करने के लिए कई विकल्प दिए गए हैं जिसमें कैश ऑन डिलिवरी भी शामिल है। अभी कंपनी ने बिग बाज़ार, रिलायंस फ्रेश, गॉदरेज नेचर बास्केट, बीपीसीएल इन एंड आउट, फूड वर्ल्ड और गुड फूड जैसे रिटेल स्टोर के साथ समझौता किया है। इस ऐप की मदद से यूज़र राशन, सब्जी, खाना, पर्सनल केयर, ब्यूटी प्रोडक्ट की डिलिवरी पा सकते हैं। इसके अलावा मॉडर्न बाजार, ईज़ी डे, बिग बाज़ार, एसआरएस समेत कई दूसरे स्टोर का सामान भी मंगा सकते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon India, Amazon Now, Delhi, Mumbai, Hyderabad, Bengaluru, Apps, Android, Internet
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »