20 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ AirPods जैसे डिज़ाइन वाले Redmi Buds 3 लॉन्च, ये है कीमत...

Redmi Buds 3 की कीमत CNY 199 (लगभग 2,300 रुपये) है, हालांकि ईयरबड्स पहले क्राउडफंडिंग कैपेंन के दौरान इंट्रोडक्टरी कीमत CNY 159 (लगभग 1,800 रुपये) में बेचे जाएंगे। चीन में यह क्राउडफंडिंग कैपेंन बुधवार 8 सितंबर से शुरू होने वाली है।

20 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ AirPods जैसे डिज़ाइन वाले Redmi Buds 3 लॉन्च, ये है कीमत...
ख़ास बातें
  • Redmi Buds 3 चीन में 8 सितंबर से होंगे उपलब्ध
  • Qualcomm QC3040 प्रोसेसर से लैस हैं रेडमी बड्स 3
  • ईयरबड्स में 12mm के बड़े ड्राइवर शामिल हैं
विज्ञापन
Redmi Buds 3 को Redmi ब्रांड के तहत Xiaomi के लेटेस्ट वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह ईयरबड्स AirPods जैसे इन-ईयर डिज़ाइन के साथ आते हैं, जो कि 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। रेडमी बड्स 3 क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस है, जो कि एंबिएंट साउंड को हटाना और वॉयस कॉल के दौरान ईको को कम करने के लिए क्लियर वॉयस कैप्चर (cVc) नॉइस कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी के साथ आता है। दूसरे TWS ईयरबड्स की तरह, रेडमी बड्स 3 भी टच कंट्रोल के साथ आते हैं।
 

Redmi Buds 3 price

Redmi Buds 3 की कीमत CNY 199 (लगभग 2,300 रुपये) है, हालांकि ईयरबड्स पहले क्राउडफंडिंग कैपेंन के दौरान इंट्रोडक्टरी कीमत CNY 159 (लगभग 1,800 रुपये) में बेचे जाएंगे। चीन में यह क्राउडफंडिंग कैपेंन बुधवार 8 सितंबर से शुरू होने वाली है। फिलहाल, रेडमी बड्स 3 की ग्लोबल उपलब्धता व कीमत संबंधी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
 

Redmi Buds 3 specifications

नए रेडमी बड्स 3 में 12mm के बड़े ड्राइवर शामिल हैं, जो कि क्वालकॉम QC3040 प्रोसेसर से लैस हैं। ईयरबड्स Qualcomm के aptX Adaptive decoding टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसको लेकर कहा गया है कि यह ब्लूटूथ के जरिए हाई-डेफिनेशन साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करता है। Xiaomi का यह भी दावा है कि Redmi K40 Pro जैसे फ्लैगशिप डिवाइस के साथ पेयर करने पर Redmi Buds 3 कम से कम 95 मिलीसेकंड की लैटेंसी रेट डिलीवर करता है।
 
redmi

रेडमी बड्स 3 में टच कंट्रोल दिया गया है, जो कि म्यूज़िक को कंट्रोल करने, ट्रेक को चेंज करने और कॉल्स को आंसर करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह खासतौर पर MIUI 12 या उससे आगे के वर्ज़न पर चलने वाले डिवाइस पर पॉप-अप विंडो का इस्तेमाल करके वन-स्टेप क्विक पेयरिंग को सपोर्ट करता है।

वॉयस कॉल में नॉइस रिडक्शन एक्सपीरियंस के लिए Qualcomm की cVc technology के साथ प्रत्येक ईयरबड्स में दो माइक्रोफोन दिए गए है।

इसके अलावा, प्रत्येक ईयरबड्स सिंगल चार्ज पर 5 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक प्रदान करता है, चार्जिंग केस के साथ इसकी बैटरी लाइफ बढ़कर 20 घंटे हो जाती है। ईयरबड्स को लेकर यह भी दावा किया गया है कि इसमें क्विक चार्ज सपोर्ट दिया गया है, जो कि 10 मिनट की चार्जिंग पर 1.5 घंटे तक का प्लेबैक टाइम प्रदान करता है।

ईयरबड्स का भार 4.5 ग्राम है, जो कि इसके वज़न में काफी हल्का विकल्प बनाता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
Headphone TypeIn-Ear
Microphoneहां
ConnectivityTrue Wireless Stereo (TWS)
TypeEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »