boAt Storm Call 4, Ultima Vogue 2 लॉन्च, एडवांस हेल्थ और फिटनेस फीचर्स से लैस

boAt ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच boAt Storm Call 4 और Ultima Vogue 2 लॉन्च कर दी है।

boAt Storm Call 4, Ultima Vogue 2 लॉन्च, एडवांस हेल्थ और फिटनेस फीचर्स से लैस

Photo Credit: boAt

boAt Storm Call 4 में 1.96 इंच की HD डिस्प्ले मिलती है।

ख़ास बातें
  • boAt Storm Call 4 में 1.96 इंच की HD डिस्प्ले मिलती है।
  • boAt Ultima Vogue 2 में 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • boAt Ultima Vogue 2 में दी गई बैटरी 12 दिनों तक चल सकती है।
विज्ञापन

boAt ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच boAt Storm Call 4 और Ultima Vogue 2 लॉन्च कर दी है। boAt Storm Call 4 में 1.96 इंच की HD डिस्प्ले और Ultima Vogue 2 में 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इन स्मार्टवॉच में 100+ स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यहां हम आपको boAt Storm Call 4 और boAt Ultima Vogue 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

boAt Storm Call 4, boAt Ultima Vogue 2 Price

boAt Storm Call 4 की कीमत 1,599 रुपये और boAt Ultima Vogue 2 की कीमत 2,799 रुपये है। इन स्मार्टवॉच की प्री-बुकिंग boAt की आधिकारिक वेबसाइट पर 29 मई से शुरू हो जाएगी, जबकि कंपनी की वेबसाइट और रिटेल प्लेटफॉर्म पर 12 जून से आधिकारिक स्तर पर बिक्री शुरू हो जाएगी।

boAt Storm Call 4 Specifications

boAt Storm Call 4 में 1.96 इंच की HD डिस्प्ले मिलती है, जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। यह वॉच धूल, पसीने और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ कॉलिंग और इमरजेंसी एसओएस सपोर्ट भी दिया गया है। यह वॉच एक बार चार्ज होकर 12 दिनों तक चल सकती है। इस वॉच में डायरेक्ट यूएसबी टाइप सी चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टवॉच 100+ स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करती है। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो हार्ट रेट, SpO2​, स्लीप और स्ट्रैस मॉनिटरिंग सपोर्ट मिलता है। यह वॉच फीमेल वेलनेज ट्रैकिंग का भी सपोर्ट करती है। स्टॉर्म कॉल 4 को डेली उपयोग के लिए एक स्मार्टवॉच के तौर पर पेश किया गया है। इसमें नेविगेशन के लिए एक फंक्शनल क्राउन भी शामिल है।

boAt Ultima Vogue 2 Specifications

boAt Ultima Vogue 2 में 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स है। मैटेलिक फ्रेम डिजाइन वाली इस वॉच में डायरेक्ट यूएसबी टाइप सी चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह वॉच धूल, पसीने और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस की गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ कॉलिंग और इमरजेंसी एसओएस सपोर्ट शामिल है। इस वॉच में दी गई बैटरी 10 दिनों तक चल सकती है। इस स्मार्टवॉच में 100+ स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट, SpO2​, स्लीप और स्ट्रैस मॉनिटरिंग शामिल है। इसके अलावा फीमेल वेलनेज ट्रैकिंग शामिल है। अल्टिमा वोग 2 को ज्यादा प्रीमियम एस्थेटिक के साथ डिजाइन किया गया है, जिसमें एक मैटल फ्रेम और बेहतर आउटडोर विजिबिलिटी के लिए एडवांस डिस्प्ले है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »