पेबल स्मार्टवॉच अब भारत में उपलब्ध, कीमत 5,999 रुपये से शुरू

पेबल स्मार्टवॉच अब भारत में उपलब्ध, कीमत 5,999 रुपये से शुरू
विज्ञापन
पेबल स्मार्टवॉच अब भारतीय मार्केट में उपलब्ध हो गया है। पहली पेबल स्मार्टवॉच जिसे पेबल क्लासिक के नाम से जाना जाता है 5,999 रुपये में मिलेगी। भारत मार्केट में पेबल टाइम, पेबल टाइम राउंड और पेबल टाइम स्टील को भी पेश किया गया है। इनकी कीमत क्रमश: 9,999, 13,599 और 15,999 रुपये है।

वैसे तो पेबल स्मार्टवॉच पहले भी भारतीय ग्राहकों के लिए pebble.com के जरिए उपलब्ध थे। लेकिन इस दौरान स्मार्टवॉच के लिए भुगतान डॉलर में करनी पड़ती थी और इसके बाद कस्टम ड्यूटी का पचड़ा। अब यूज़र इन स्मार्टवॉच को अमेज़न इंडिया की वेबसाइट से खरीद पाएंगे।

पेबल के संस्थापक और सीईओ एरिक मिजिकोवस्की ने कहा, "हम भारत में पेबल को पेश करके बेहद ही उत्साहित हैं। भारतीय यूज़र ने हमेशा ही नई तकनीक का स्वागत किया है, खासकर मोबाइल के संबंध में।"

उन्होंने आगे कहा, "इसलिए हमें उम्मीद है कि भारत में पेबल का भविष्य उज्जवल है। हमारे अनोखे प्रोडक्ट किफायती कीमत में शानदार अनुभव देते हैं।"

पेबल स्मार्टवॉच ई-लिंक डिस्प्ले के साथ आते हैं। इनका इस्तेमाल एंड्रॉयड स्मार्टफोन के अलावा आईफोन के साथ भी किया जा सकता है। क्लासिक मॉडल ब्लैक एंड व्हाइट डिस्प्ले के साथ आता है। टाइम रेंज के डिवाइस में कलर डिस्प्ले है और बैकलाइइट एलईडी है। टाइम रेंज के ज्यादातर डिवाइस के फंक्शन एक जैसे हैं, लेकिन मुख्य अंतर बैटरी लाइफ का है। दावा किया जाता है कि पेबल टाइम राउंड 2 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आता है और पेबल टाइम स्टील 10 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ। आप इन चारों मॉडल के बारे में विस्तार से अमेज़न इंडिया की वेबसाइट से जान सकते हैं।

पेबल के सीईओ मिजिकोवस्की ने गैजेट्स 360 को बताया कि पेबल स्मार्टवॉच के लिए अलग से ऐप स्टोर भी है। इसमें 13,000 से ज्यादा ऐप मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि भारत में पहले से ही 20 हज़ार यूज़र पेबल की स्मार्टवॉच का इस्तेमाल कर रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  4. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  5. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  8. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
  9. Haier CIVIC AI MAXX रोबोट वैक्यूम क्लीनर, सभी मंजिल और पूरे घर की करेगा सफाई, खुद करेगा गंदगी की पहचान
  10. लॉन्च से पहले BGMI Air खेलने का मौका, भारत में Open Beta लाइव, यहां से करें डाउनलोड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »