Pebble के नए Qore 2 स्मार्टबैंड में है 45 दिन की बैटरी, कई हेल्थ और फिटनेस फीचर्स! स्पेशल प्राइस पर हुआ लॉन्च
Pebble ने भारत में अपना नया स्क्रीनलेस वेलनेस बैंड Qore 2 लॉन्च किया है। यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो बिना डिस्प्ले और किसी सब्सक्रिप्शन फीस के डेली हेल्थ ट्रैकिंग चाहते हैं। Pebble Qore 2 में हार्ट रेट, SpO2, HRV, बॉडी टेम्परेचर, स्ट्रेस और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, मेटल बॉडी के साथ आने वाला यह बैंड 45 दिनों तक की बैटरी लाइफ देता है। इसकी बुकिंग ₹3,799 की लॉन्च प्राइस पर शुरू हो चुकी है और यह जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध होगा।