Pebble की ओर से नई स्मार्टवॉच Round 2 लॉन्च की गई है। इसमें राउंड डायल डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टवॉच में बड़ा डिस्प्ले, बेहतर बैटरी लाइफ देने का दावा कंपनी करती है। स्मार्टवॉच में 1.3 इंच का कलर ई-पेपर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 260×260 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 283DPI की पिक्सल डेंसिटी है। यह Pebble OS पर रन करती है।
पेबल ने Pebble Junior 4G Smartwatch को लॉन्च किया है। इसमें 1.7 इंच का डिस्प्ले है। वॉच के साथ लैवेंडर और ब्लू कलर के स्ट्रैप्स आते हैं, जिन्हें पसंद के मुताबिक बदला जा सकेगा। बच्चों की इस वॉच में बिल्ट-इन कैमरा है, जो वीडियो कॉलिंग समेत दूसरे कामों में मदद करता है। यह 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। लाइव लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा भी इसमें है। कीमत 5,999 रुपये है।
Pebble Frost Pro & Pebble Crest Smartwatch : दोनों ही स्मार्टवॉच 3 हजार रुपये से कम की रेंज में आती हैं। ये ब्लूटूथ कॉलिंग और 7 दिनों की बैटरी लाइफ का वादा करती हैं।
एक ऐसे प्राइस सेग्मेंट, जिसमें ऑप्शंस की भरमार है, में यह स्मार्टवॉच इसके अच्छे डिजाइन, एमोलेड डिस्प्ले और बेहतर प्राइसिंग के जरिए खुद को अलग साबित करती है।