Smartwatches

Smartwatches - ख़बरें

  • Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
    Amazon Great Freedom Sale में ₹5 हजार के बजट में आने वाली स्मार्टवॉच पर डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें Goboult Mustang Stallion, Titan Crest, CrossBeats Nexus Pro, Fastrack Radiant FX2 और Noise Halo 3 शामिल हैं। अमेजन सेल के दौरान इन स्मार्टवॉच में भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत हो रही है।
  • Apple Watch ने बचाई शख्स की जान! गिरते ही अपने आप लग गई इमरजेंसी कॉल, इस फीचर का कमाल
    अमेरिका के सिनसिनाटी में रहने वाले मोहम्मद इस्लाम की जान Apple Watch के Fall Detection फीचर की वजह से बच गई। वह घर के बाहर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद Apple Watch ने अपने आप 911 इमरजेंसी सर्विस को कॉल कर दी। मेडिकल टीम उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां जांच में फेफड़ों में ब्लड क्लॉट्स पाए गए। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें दवाइयों के साथ घर भेज दिया। Apple Watch में Fall Detection फीचर 55 वर्ष या उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए डिफॉल्ट रूप से एक्टिव रहता है और जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी सर्विस को अलर्ट भेज सकता है।
  • छोटा सा गैजेट आपकी घड़ी को बना देगा मिनी स्मार्टफोन, यहां जानें इसका प्राइस
    TinyPod एक अनोखा Apple Watch एक्सेसरी है, जिसे 2024 में पेश किया गया था। यह Apple Watch को iPod Classic जैसी डिजाइन वाले छोटे हैंडहेल्ड डिवाइस में बदल देता है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में फिजिकल Scroll Wheel मिलता है, जो Apple Watch की Digital Crown के साथ काम करता है। Cellular Apple Watch यूजर्स इससे कॉल, मैसेज, Apple Pay और अन्य जरूरी फीचर्स का इस्तेमाल बिना iPhone साथ रखे कर सकते हैं। TinyPod Lite नाम का एक सस्ता वेरिएंट भी उपलब्ध है, जिसमें Scroll Wheel नहीं मिलता। फिलहाल यह भारत में आधिकारिक तौर पर उपलब्ध नहीं है।
  • Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस स्मार्टवॉच में Super AMOLED ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है। Samsung Galaxy Watch 9 के 44 mm वाले मॉडल में 1.47 इंच डिस्प्ले (480 x 480 पिक्सल्स) और 40 mm वाले वेरिएंट में 1.34 इंच पैनल ( 438 x 438 पिक्सल्स) दिया गया है। ये दोनों डिस्प्ले 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Sapphire Crystal ग्लास प्रोटेक्शन के साथ हैं।
  • Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    यह स्मार्टवॉच Wear OS 7 पर बेस्ड OneUI 9 पर चलती है। यह Android 13 या नए वर्जंस पर चलने वाले डिवाइसेज के साथ कैम्पैटिबल है। इस स्मार्टवॉच में 1.52 इंच (498 x 498 पिक्सल्स) Super AMOLED डिस्प्ले 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Sapphire Crystal प्रोटेक्शन के साथ है। इसमें Qualcomm का Snapdragon Wear Elite चिपसेट दिया गया है।
  • Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स हुए लॉन्च, कीमत 1499 रुपये से शुरू
    JUST CORSECA की ओर से मार्केट में नई स्मार्टवॉच और नए ईयरबड्स को लॉन्च किया गया है। कम दाम में कंपनी ने आकर्षक फीचर्स से इन्हें नवाजा है। स्मार्टवॉच में 2.01 इंच का HD टच डिस्प्ले मिलता है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर मौजूद है। स्मार्टवॉच में हेल्थ फीचर्स का भी समावेश है। यह कई तरह के स्पोर्ट्स मोड और एक्टिविटी ट्रैकिंग को सपोर्ट करती है।
  • 18 दिन की बैटरी, ऑफलाइन मैप के साथ नई स्मार्टवॉच Haylou Watch Hyper लॉन्च, जानें कीमत
    Haylou ने अपनी नई स्मार्टवॉच Watch Hyper को मार्केट में पेश किया है। यह कंपनी की अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच है जो यूनीक फीचर्स से भी लैस की गई है। इसमें 1.97 इंच का AMOLED डिस्प्ले लगा है। स्क्रीन में एडेप्टिव ब्राइटनेस का सपोर्ट है।
  • Casio ने पेश की Pokemon फैंस के लिए खास स्मार्टवॉच, जानें कीमत
    पॉकेमोन की 30वीं सालगिरह पर कंपनी की G-Shock GA-110 स्मार्टवॉच लॉन्च की गई है जो बहुत ही यूनीक दिखती है। इसके इंडिकेटर हैंड को पिकाचू शेप में बनाया गया है। वहीं केस को पलटकर देखते हैं तो इसमें पॉकेमोन का 30वीं सालगिरह का लोगो नजर आता है। इसका पारभासी पट्टा भी एनिवर्सरी थीम से लैस किया गया है।
  • Huawei की नई बिजनेस स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 10 दिन तक चलती है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
    Huawei की ओर से नई स्मार्टवॉच Qingyun H3550 को मार्केट में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टवॉच खासतौर पर बिजनेस प्रफेशनल्स के लिए लॉन्च की गई है। कंपनी ने इसे पेशेवरों के हिसाब से ही डिजाइन किया है। इसमें 1.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 2500 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। यह 10 दिन तक बैटरी सपोर्ट दे सकती है।
  • Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
    Pebble Qore View की बैटरी लगभग 30 दिनों तक चलने का दावा किया गया है। इस फिटनेस बैंड का लॉन्च पर स्पेशल प्राइस 3,999 रुपये का है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। Qore View को लाइट ग्रे, डीप ब्लू और डीप ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस फिटनेस बैंड की बैटरी सिंगल चार्ज में 30 दिन तक चलने का दावा किया गया है।
  • Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
    Father's Day 2026 पर कई लोग अपने पिता के लिए ऐसा गिफ्ट तलाशते हैं जो लंबे समय तक उपयोगी रहे। ऐसे में टेक प्रोडक्ट्स अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। Smartwatch फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग में मदद कर सकती है, जबकि E-Reader पढ़ने के शौकीन लोगों के लिए उपयोगी है। Saregama Carvaan Speaker पुराने गानों के प्रेमियों को पसंद आ सकता है। वहीं Smart Air Purifier और Smart Health Devices स्वास्थ्य और घर की सुविधा से जुड़े कामों में मदद कर सकते हैं। प्रीमियम कैटेगरी में Samsung Bespoke AI AirDresser भी एक विकल्प है, जो कपड़ों को फ्रेश और सैनिटाइज रखने में मदद करता है।
  • Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
    Amazfit ने भारत में अपनी नई Cheetah 2 Series लॉन्च कर दी है, जिसमें Cheetah 2 Pro और Cheetah 2 Ultra शामिल हैं। ये स्मार्टवॉच खासतौर पर मैराथन, ट्रेल रनिंग और फिटनेस एंथूजियास्ट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई हैं। दोनों मॉडल Titanium बिल्ड, AMOLED डिस्प्ले, ड्यूल-बैंड GPS, Zepp OS और 170 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स के साथ आते हैं। Cheetah 2 Ultra में ऑफलाइन टोपोग्राफिक मैप्स और 64GB स्टोरेज मिलती है, जबकि Cheetah 2 Pro मैराथन ट्रेनिंग फीचर्स पर फोकस करती है। इनकी कीमत क्रमशः 41,999 रुपये और 54,999 रुपये रखी गई है।
  • Honor की नई Watch 6 Plus में है AI कोच, स्लीप ट्रैकिंग और 17 दिन की बैटरी, इस कीमत में हुई लॉन्च
    Honor Watch 6 Plus को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नई स्मार्टवॉच में 1.46 इंच AMOLED डिस्प्ले, 1000mAh बैटरी और AI आधारित हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक वॉच हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और स्लीप एपनिया जैसी चीजों को ट्रैक कर सकती है। इसके अलावा इसमें AI Coach, AI Running Posture Analysis और YOYO Voice Assistant भी मिलता है। स्मार्टवॉच 120 से ज्यादा Sports Modes, Dual-Band GPS और Bluetooth Calling सपोर्ट के साथ आती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 18,200 रुपये रखी गई है।
  • Rogbid SpinX स्मार्टवॉच लॉन्च, फ्लैशलाइट जैसे यूनीक फीचर, 100 दिनों तक बैटरी! जानें सबकुछ
    Rogbid की ओर से नई SpinX स्मार्टवॉच पेश की गई है जो काफी यूनीक फीचर्स के साथ आती है। कंपनी ने इस वॉच में ऑप्टिकल स्क्रॉल कंट्रोल व्हील दिया है। इसकी मदद से यूजर मेन्यु को नेविगेट कर सकता है, सेटिंग्स बदल सकता है और ऐप्स भी कंट्रोल कर सकता है। 1.43-इंच के AMOLED डिस्प्ले और 1100mAh बैटरी से यह लैस की गई है।
  • स्मार्टवॉच में सिर्फ टाइम न देखें, ये 5 फीचर्स बना देंगे आपकी जिंदगी को बेहद आसान!
    टाइम बताने से लेकर अलार्म सेट करने और कॉलिंग से लेकर हेल्थ ट्रैकिंग तक, स्मार्टवॉच हमारे लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही हैं। लेकिन कई यूजर्स जानकारी के अभाव में स्मार्टवॉच का पूरा लाभ उठा नहीं पाते हैं। आज हम एक स्मार्टवॉच के उन फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपनी लाइफ को सुपर स्मार्ट और बहुत आसान बना सकते हैं।

Smartwatches - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »