• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • iQOO Watch 5: लॉन्च हुई ब्लड ऑक्सिजन मॉनिटर और 22 दिन के बैटरी बैकअप वाली स्मार्टवॉच, जानें कीमत

iQOO Watch 5: लॉन्च हुई ब्लड ऑक्सिजन मॉनिटर और 22 दिन के बैटरी बैकअप वाली स्मार्टवॉच, जानें कीमत

iQOO Watch 5 की कीमत चीन में ब्लूटूथ वर्जन के लिए CNY 799 (करीब 9,500 रुपये) रखी गई है, जबकि eSIM वेरिएंट की कीमत CNY 999 (करीब 12,000 रुपये) है।

iQOO Watch 5: लॉन्च हुई ब्लड ऑक्सिजन मॉनिटर और 22 दिन के बैटरी बैकअप वाली स्मार्टवॉच, जानें कीमत

Photo Credit: iQOO

ख़ास बातें
  • iQOO Watch 5 की कीमत ब्लूटूथ वर्जन के लिए CNY 799 (करीब 9,500 रुपये) है
  • SIM वेरिएंट की कीमत CNY 999 (करीब 12,000 रुपये) है
  • यह वॉच Haoyu Black, Hoshigaki White और Pixel Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है
विज्ञापन
iQOO ने चीन में अपनी नई स्मार्टवॉच iQOO Watch 5 को लॉन्च कर दिया है। यह वॉच 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले, 1500 निट्स ब्राइटनेस और 22 दिन तक चलने वाली बैटरी के साथ आती है। इस वॉच में हार्ट रेट और SpO2 सेंसर के साथ-साथ AI-बेस्ड रनिंग गाइड और eSports मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह वॉच ब्लूटूथ और eSIM दोनों वर्जन में पेश की गई है और स्पोर्ट्स, हेल्थ और स्मार्ट कनेक्टिविटी के मामले में इसे ऑलराउंडर डिवाइस कहा जा सकता है।

iQOO Watch 5 की कीमत चीन में ब्लूटूथ वर्जन के लिए CNY 799 (करीब 9,500 रुपये) रखी गई है, जबकि eSIM वेरिएंट की कीमत CNY 999 (करीब 12,000 रुपये) है। यह वॉच Haoyu Black, Hoshigaki White और Pixel Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके साथ iQOO ने TWS Air 3 इयरफोन भी लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत CNY 99 (लगभग 1,200 रुपये) है और ये Ben Ting White और Hidden Yellow शेड्स में मिलेंगे।

iQOO Watch 5 में 1.43 इंच की 2.5D AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 466x466 पिक्सल है और यह 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1500 निट्स तक जाती है, जिससे इसे आउटडोर में भी आराम से देखा जा सकता है। इसमें यूजर्स के लिए कई तरह के वॉच फेस मिलते हैं जो अलग-अलग ड्रेसिंग और मोड्स के लिए फिट बैठते हैं।

iQOO स्मार्टवॉच में हेल्थ ट्रैकिंग के लिए ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर और ब्लड ऑक्सीजन सेंसर दिया गया है। साथ ही यह मेंस्ट्रुअल साइकिल, स्लीप पैटर्न और स्लीप क्वालिटी स्कोर को भी मॉनिटर कर सकती है। खास बात यह है कि इसमें eSports मोड भी है जो गेमिंग के दौरान यूजर का हार्ट रेट, कैलोरी बर्न, एक्टिव टाइम और गेमिंग डेटा ऑटोमैटिक रिकॉर्ड करता है।

डिवाइस में AI रनिंग गाइड और पर्सनलाइज्ड रनिंग प्लान भी शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4, GPS, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा वॉच में एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और हॉल सेंसर भी मिलते हैं।

iQOO Watch 5 में 505mAh की बैटरी दी गई है, जिसे सामान्य यूसेज में 22 दिन तक चलने का दावा किया गया है। यह वॉच 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स को सपोर्ट करती है। इसका साइज 45x45x11.4mm है और वजन करीब 32 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  6. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  9. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  10. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »