iQOO Watch GT हुई eSIM सपोर्ट और 21 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च

iQOO Watch GT में 1.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्यूशन 390 x 450 पिक्सल है।

iQOO Watch GT हुई eSIM सपोर्ट और 21 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च

Photo Credit: iQOO

iQOO Watch GT में 1.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • iQOO Watch GT में 1.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iQOO Watch GT ब्लूटूथ के साथ 21 दिनों की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।
  • iQOO Watch GT ब्लूटूथ वेरिएंट की कीमत 499 युआन है।
विज्ञापन
iQOO ने चीन में iQOO Pad2 Pro का 1TB वेरिएंट, iQOO TWS 1i और iQOO Neo 9S Pro+ के साथ नई स्मार्टवॉच iQOO Watch GT लॉन्च की है। iQOO Watch GT में 1.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह ब्लूटूथ के साथ 21 दिनों की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। यहां हम आपको iQOO Watch GT के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO Watch GT Price


iQOO Watch GT दो अलग-अलग वेरिएंट ब्लूटूथ और eSIM में आती है। ब्लूटूथ वेरिएंट की कीमत 499 युआन (लगभग 5,737 रुपये) और eSIM वेरिएंट की कीमत 799 युआन (लगभग 9,186 रुपये) है। यह स्मार्टवॉच वर्तमान में JD.com पर उपलब्ध हैं।


iQOO Watch GT Specifications


iQOO Watch GT में 1.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्यूशन 390 x 450 पिक्सल है। यह एक क्विक-रिलीज सॉफ्ट रबर स्ट्रैप डिजाइन से लैस है। स्ट्रिप बाहर से ब्लैक और अंदर से येल्लो है। यह eSIM का सपोर्ट करती है। यह वॉच स्क्वाअर शेप डिजाइन के साथ आती है। इसका वजन सिर्फ 33 ग्राम है। इस वॉच में कई AI फीचर्स दिए गए हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह ब्लूटूथ के साथ 21 दिनों की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। यह नेविगेशन के लिए Baidu मैप से लैस है। खास तौर पर यह अपनी प्राइस रेंज में इकलौती वॉच है जो Baidu इंडीपेंडेंट नेविगेशन का सपोर्ट करती है।

iQOO वॉच में एआई-सपोर्टेड रीयल-टाइम वॉयस ट्रांसक्रिप्शन फीचर है, जो यूजर्स को कहीं भी कुछ जानकारी को ज्यादा आसानी से नोट करने की सुविधा देती है। यह वॉच यूजर्स को AI के साथ वॉच फेस बनाने की सुविधा भी देती है। iQOO Watch GT स्विमिंग ग्रेड वॉटरप्रूफ है और 2ATM तक का प्रेशर झेल सकती है। यह स्टेप्स, कवर की हुई दूरी, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप क्वालिटी और मेंट्रुलअल साइकल मॉनिटर कर सकता है। इन सबके अलावा वॉच 100+ स्पोर्ट्स मोड, एक फिटनेस कोर्स और एक स्पोर्ट्स कोच फंक्शन के साथ आती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »