42 घंटे चलने वाले ईयबड्स Huawei FreeBuds SE 3 हुए लॉन्च, IP54 रेटिंग से लैस, जानें कीमत

इनमें 10mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं।

42 घंटे चलने वाले ईयबड्स Huawei FreeBuds SE 3 हुए लॉन्च, IP54 रेटिंग से लैस, जानें कीमत

Photo Credit: Huaweicentral

Huawei FreeBuds SE 3 को कंपनी ने स्लीक और कॉम्पेक्ट डिजाइन में पेश किया है।

ख़ास बातें
  • ईयरबड्स में Bluetooth 5.4 की कनेक्टिविटी है।
  • ये 42 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं।
  • इनमें टच सेंसर भी लगे हैं जिनसे म्यूजिक प्ले, या पॉज हो सकता है।
विज्ञापन
Huawei FreeBuds SE 3 ईयरबड्स कंपनी ने लॉन्च करके मार्केट को चौंका सा दिया है। कयास लगाया जा रहा था कि कंपनी इन्हें अगले साल लॉन्च करेगी लेकिन अब ये मार्केट में पेश कर दिए गए हैं। FreeBuds SE 3 ईयरबड्स को कंपनी ने डुअल टोन फिनिश में लॉन्च किया है। इनमें ग्लॉसी बड्स मैटे हैंडल के साथ आए हैं जो कि व्हाइट, ब्लैक जैसे ऑप्शंस में उपलब्ध होंगे। ईयरबड्स में कंपनी ने Bluetooth 5.4 की कनेक्टिविटी दी है। ये 42 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए इन्हें IP54 रेट किया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।  
 

Huawei FreeBuds SE 3 price

Huawei FreeBuds SE 3 की कीमत यूं तो 199 युआन बताई गई है लेकिन इंट्रोडक्ट्री तौर पर इन्हें 179 युआन (लगभग 2083 रुपये) में खरीदा जा सकता है। खरीद के लिए ये कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे। 
 

Huawei FreeBuds SE 3 specifications

Huawei FreeBuds SE 3 को कंपनी ने स्लीक और कॉम्पेक्ट डिजाइन में पेश किया है। इसमें लैदर जैसा टेक्स्चर मिलता है। चार्जिंग केस को स्ट्रीमर गोल्ड और इंटरस्टैलर ब्लैक में खरीदा जा सकता है। ईयरबड्स को कंपनी ने डुअल टोन फिनिश में लॉन्च किया है। इनमें ग्लॉसी बड्स मैटे हैंडल के साथ आए हैं जो कि व्हाइट, ब्लैक कलर्स में से चुने जा सकते हैं। इनमें 10mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं जो कि 20Hz से लेकर 20kHz तक की फ्रिक्वेंसी रेंज देते हैं। कंपनी का दावा है कि ये क्लियर और स्टेबल ऑडियो दे सकते हैं। 

प्रत्येक ईयरबड का वजन 3.8 ग्राम है। बैटरी की बात करें तो चार्जिंग केस के साथ इनमें 42 घंटे तक का बैटरी बैकअप होने का दावा कंपनी किया है। 10 मिनट के चार्ज में ये 3 घंटे तक चल सकते हैं। फुल चार्ज होने में इन्हें 60 मिनट का समय लगता है। ईयरबड्स की बैटरी 41mAh की बै जबकि चार्जिंग केस की बैटरी 510mAh की है। 

कंपनी ने इनमें फिजिकल बटन भी दिए हैं जिससे मेन्युएल पेअरिंग भी की जा सकती है। इनमें टच सेंसर भी लगे हैं जिन पर डबल टैप से म्यूजिक प्ले या पॉज जैसे कंट्रोल मिल जाते हैं। ईयरबड्स में कंपनी ने Bluetooth 5.4 की कनेक्टिविटी दी है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए इन्हें IP54 रेट किया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  6. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »