Huawei की भारत में Band 10 के लॉन्च की तैयारी, फिटनेस फीचर्स पर होगा जोर

इसके चाइनीज वेरिएंट में 1.47 इंच की रेक्टैंगुलर टच सपोर्टेड AMOLED स्क्रीन 194 x 368 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 282 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ है

Huawei की भारत में Band 10 के लॉन्च की तैयारी, फिटनेस फीचर्स पर होगा जोर

यह 100 से अधिक वर्कआउट मोड्स को सपोर्ट करता है

ख़ास बातें
  • Huawei के Band 10 में नए एलॉय फ्रेम का इस्तेमाल हो सकता है
  • इसे ब्लू, ग्रीन और पर्पल जैसे कलर्स में लाया जा सकता है
  • इस फिटनेस ट्रैकर के डायल का कलर स्ट्रैप से मैच वाला होगा
विज्ञापन
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Huawei का Band 10 जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में इसे चीन में पेश किया गया था। इस वर्ष जनवरी में लॉन्च किए गए Huawei के Band 9 की बड़ी संख्या में बिक्री हुई है। इसके अगले वर्जन में स्ट्रेस मॉनिटरिंग और बेहतर स्लीप एनालिसिस के साथ इमोशनल वेलबींग मैनेजमेंट से जुड़े फीचर्स पर जोर दिया जाएगा। 

Huawei के Band 10 में बेहतर लुक के लिए नए एलॉय फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया है कि Band 10 को इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें हेल्थ और फिटनेस मैनेजमेंट से जुड़े कई फीचर्स होने के बावजूद इसका प्राइस 5,000 रुपये से कम होगा। देश में Huawei के Band 9 को 3,999 रुपये के 'स्पेशल प्राइस' पर उपलब्ध कराया गया था। कंपनी के नए फिटनेस ट्रैकर में इसके पिछले वर्जन के समान डिजाइन होगा। इसमें रेक्टैंगुलर डायल और सिंगल फिजिकल बटन दायीं ओर मध्य में दिए जाएंगे। इसे ब्लू, ग्रीन और पर्पल जैसे कलर्स में लाया जा सकता है। इस फिटनेस ट्रैकर के डायल का कलर स्ट्रैप से मैच करने वाला होगा। 

इसमें Band 9 में दिए गए फिटनेस से जुड़े फीचर्स के साथ ही हेल्थ पर फोकस्ड स्ट्रेस मॉनिटरिंग और डीपर स्लीप एनालिसिस जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। Band 10 के डिजाइन और सेंसर्स में भी सुधार किया जाएगा। हालांकि, प्राइसिंग के लिहाज से Huawei की इसे अफोर्डेबल रखने की कोशिश होगी। कंपनी ने फरवरी में इस फिटनेस ट्रैकर को चीन में पेश किया था। भारत में लॉन्च होने वाले इसके वेरिएंट में समान फीचर्स मिल सकते हैं। 

Huawei Band 10 के स्पेसिफिकेशंस 

इसके चाइनीज वेरिएंट में 1.47 इंच की रेक्टैंगुलर टच सपोर्टेड AMOLED स्क्रीन 194 x 368 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 282 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ है। यह ब्लूटूथ के जरिए Android और iOS डिवाइसेज को सपोर्ट करता है। यह फिटनेस ट्रैकर 50 मीटर की गहराई तक वॉटर रेजिस्टेंट है। इसमें एक्सेलरोमीटर और गायरोस्कोप जैसे सेंसर्स दिए गए हैं। यह 100 से अधिक वर्कआउट मोड्स को सपोर्ट करता है। इससे यूजर्स को हार्ट रेट, रेस्पिरेटरी रेट और SpO2 जैसे पैरामीटर्स को ट्रैक करने में आसानी होती है। इसमें नया स्लीप हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV) भी है जो इसे पहनने वाले की स्लीप के पैटर्न, अवधि और क्वालिटी के बारे में जानकारी देता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  2. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  3. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  4. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  5. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  6. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  7. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  8. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  9. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »