Honor के Magic V5 में हो सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सबसे बड़ी बैटरी

हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर कथित लिस्टिंग में Magic V5 में 6,100 mAh की बैटरी के 66 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होने का संकेत मिला था

Honor के Magic V5 में हो सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सबसे बड़ी बैटरी

इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इसमें फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है
  • यह कंपनी के Magic V3 की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का Magic V5 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसमें फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह कंपनी के Magic V3 की जगह लेगा। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Magic V5 में 8 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन और 6.45 इंच की कवर स्क्रीन हो सकती है। 

टिप्सटर्स Smart Pikachu और Guan ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट्स में बताया है कि Magic V5 को जून के अंत में चीन में लॉन्च किया जाएगा। Weibo के एक अन्य यूजर ने एक पोस्ट के उत्तर में कमेंट सेक्शन में कहा है कि इस स्मार्टफोन में Vivo के X Fold 5 की तुलना में 100 mAh बड़ी बैटरी होगी। X Fold 5 में 6,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। अगर यह दावा सही होता है तो Honor के Magic V5 में 6,100 mAh की बैटरी मिल सकती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसके अलावा 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। 

हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर कथित लिस्टिंग में Magic V5 में 6,100 mAh की बैटरी के 66 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होने का संकेत मिला था। Honor के Magic V3 में 5,150 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ थी। Magic V5 में 6.45 इंच LTPO OLED कवर स्क्रीन और 8 इंच 2K इनर स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। यह Andorid 15 पर बेस्ड Magic 9.0 पर चल सकता है। 

Honor के एग्जिक्यूटिव, Li Kun ने दावा किया था कि Magic V5 की थिकनेस कम होगी। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अगली सीरीज को जुलाई में पेश किया जा सकता है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.92 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5150 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2344x2156 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  4. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  5. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  6. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  7. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  8. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
  9. Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!
  10. Lock Upp 2 Winner तो मिल गया, लेकिन गले में पहना Smart Collar क्या था? यहां जानें सब कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »