कंपनी ने Asus ZenFone 9 में डुअल माइक्रोफोन दिया है जिसके साथ OZO ऑडियो नॉइज रिडक्शन टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। यह ऑडियो रिकॉर्डिंग को बेहतर बनाता है।
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, Asus ZenFone 8 Mini फोन 5.9 इंच डिस्प्ले से लैस होगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। इसके अलावा, फोन में 16 जीबी रैम व स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
Asus ZenFone Max M2 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये हो गई है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 9,499 रुपये हो गया है।
Asus ने सितंबर 2017 में ZenFone 4 Selfie को भारत में लॉन्च किया था। असूस जेनफोन 4 सेल्फी के दो वेरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च किए गए थे। Asus ZenFone 4 Selfie के दोनों ही वेरिएंट को Android 8.1 Oreo सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है।
असूस ने अपनी सेल्फी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन 4 सेल्फी लॉन्च कर दिया है। असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी की कीमत रुपये है। फोन डीपसी ब्लैक, मिंट ग्रीन, रोज़ पिंक और सनलाइट गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Asus ने इस महीने ही ज़ेनफोन 4 सीरीज़ के कई हैंडसेट लॉन्च किए हैं। इनमें दो सेल्फी केंद्रित हैंडसेट Asus ZenFone 4 Selfie और Asus ZenFone 4 Selfie Pro भी शामिल हैं। ऐसा लगता है कि कंपनी ने ज़ेनफोन 4 सेल्फी सीरीज़ का नया वेरिएंट भी पेश कर दिया है।
असूस ने गुरुवार को ताइवान में आयोजित एक इवेंट में नई ज़ेनफोन 4 सीरीज़ में चार नए वेरिएंट लॉन्च कर दिए। ज़ेनफोन 4 सेल्फी और सेल्फी प्रो- दो वेरिएंट को पहले ही कंपनी की साइट पर देखा गया था और अब डुअल रियर कैमरे वाले दो नए वेरिएंट ज़ेनफोन 4 व ज़ेनफोन 4 प्रो से भी पर्दा उठा दिया गया है।
असूस ने हाल ही में अपने ज़ेनफोन 4 स्मार्टफोन के लिए 17 अगस्त को होने वाले लॉन्च इवेंट के इनवाइट भेजने शुरू किए थे। लेकिन कंपनी के ऑनलाइन स्टोर ने अपनी वेबसाइट पर इस हैंडसेट को दो वेरिएंट पहले ही लिस्ट कर दिए हैं। Asus ZenFone 4 Selfie Pro ZD552KL और Asus ZenFone 4 Selfie ZD553KL को असूस की फ्रांस की साइट के ऑनलाइन रिटेल स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है।
गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में असूस ने अपना असूस ज़ेनफोन एआर भारत में लॉन्च कर दिया। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 4 बजे से एक्सक्लूसिव तौर पर मिलेगा। इस स्मार्टफोन को सबसे पहले सीईएस 2017 में पेश किया गया था और इसकी सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया 8 जीबी रैम।
ताइवान की कंपनी असूस ने अपनी मैक्स सीरीज़ का नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन 4 मैक्स (ज़ेडसी554केएल) रूस में लॉन्च कर दिया है। असूस ज़ेनफोन 4 मैक्स (ज़ेडसी554केएल) की कीमत 13,900 रूसी रूबल (करीब 15,000 रुपये) है। यह फोन टाइटेनियम ग्रे, रोज़ पिंक और सैंड गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।
आज हम रेडमी नोट 4 के साथ हॉनर 6एक्स और असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स की तुलना करेंगे। ये दोनों स्मार्टफोन भी 15,000 रुपये से कम कीमत में अच्छे विकल्प साबित हुए हैं। इसके साथ ही हम अलग-अलग पैरामीटर पर जानेंगे कि किस फोन में कौन सा फ़ीचर सबसे बेहतर है। और आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा स्मार्टफोन ज्यादा बेहतर है। आइये जानें।
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असूस द्वारा अपनी ज़ेनफोन सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन मई महीने में लॉन्च किए जाने की ख़बर है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी 2017 में मार्केट में 20 मिलियन से ज़्यादा स्मार्टफोन उपलब्ध कराएगी।