Asus ZenFone Max M2 की कीमत में 1,000 रुपये तक की कटौती

Asus ZenFone Max M2 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये हो गई है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 9,499 रुपये हो गया है।

Asus ZenFone Max M2 की कीमत में 1,000 रुपये तक की कटौती
ख़ास बातें
  • ज़ेनफोन मैक्स एम2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • Asus ZenFone Max M2 को बीते साल भारत में किया गया था लॉन्च
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 के दो वेरिएंट हैं
विज्ञापन
Asus ZenFone Max M2 को सस्ता कर दिया गया है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन के 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमतें कम करने का फैसला किया है। इस फोन को बीते साल भारत में उतारा गया था। अब तक यह कई बार सस्ता हो चुका है। ताज़ा कटौती के बाद असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 का दाम 1,000 रुपये तक कम हो गया है। हैंडसेट नई कीमत में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 में 6.26 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 4,000 एमएएच की बैटरी है।

कटौती के बाद असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये हो गई है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 9,499 रुपये हो गया है। इससे पहले फोन की कीमत क्रमशः 8,499 रुपये और 10,499 रुपये थी। याद रहे कि असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 के दोनों वेरिएंट को क्रमशः 9,999 रुपये और 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। फोन ब्लू, सिल्वर और ब्लैक रंग में मिलेगा।
 

Asus ZenFone Max M2 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 (ZB632KL) में 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो, 2.5डी कर्व्ड ग्लास और 430 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी और 4 जीबी रैम का विकल्प होंगे।

ज़ेनफोन मैक्स एम2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप 4K वीडियो और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 स्मार्टफोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज। असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 के दोनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर ज़ेनफोन मैक्स एम2 का हिस्सा हैं। इस फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 158.41x76.28x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stock Android with promised updates
  • Good battery life
  • कमियां
  • Very poor low-light camera performance
  • Minor UI bugs
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  2. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  7. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  8. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  9. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  10. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »