Asus ZenFone 4 Max स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 5000 एमएएच बैटरी

ताइवान की कंपनी असूस ने अपनी मैक्स सीरीज़ का नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन 4 मैक्स (ज़ेडसी554केएल) रूस में लॉन्च कर दिया है। असूस ज़ेनफोन 4 मैक्स (ज़ेडसी554केएल) की कीमत 13,900 रूसी रूबल (करीब 15,000 रुपये) है। यह फोन टाइटेनियम ग्रे, रोज़ पिंक और सैंड गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

Asus ZenFone 4 Max स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 5000 एमएएच बैटरी
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी है
  • असूस ज़ेनफोन 4 मैक्स में 5.5 इंच आईपीएस डिस्प्ले है
  • फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है
विज्ञापन
ताइवान की कंपनी असूस ने अपनी मैक्स सीरीज़ का नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन 4 मैक्स (ज़ेडसी554केएल) रूस में लॉन्च कर दिया है। Asus ZenFone 4 Max (ZC554KL) की कीमत 13,900 रूसी रूबल (करीब 15,000 रुपये) है। यह फोन टाइटेनियम ग्रे, रोज़ पिंक और सैंड गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। अभी अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में उपलब्धता के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

नया ज़ेनफोन 4 मैक्स (ज़ेडसी554केएल) को इस महीने लॉन्च होने वाले पांच संभावित ज़ेनफोन स्मार्टफोन में से एक बताया जा रहा है।

असूस ने नए ज़ेनफोनन 4 मैक्स को अलग-अलग बाज़ारों के हिसाब से दो चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। फोन को क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर और एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। अभी स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर वाले वेरिएंट की कीमत का ही खुलासा किया गया है।

ज़ेनफोन 4 मैक्स की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दी गई 5000 एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप। बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और इसे एक पावरबैंक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले आए असूस की मैक्स सीरीज़ के सभी स्मार्टफोन में यह फ़ीचर दिया गया था।

असूस ज़ेनफोन 4 मैक्स में 5.5 इंच( 1080x1920 पिक्सल ) रिज़ॉल्यूशन वाला फुल एचडी  स्क्रीन है। फोन में 4 जीबी रैम है। यह फोन 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 
asus zenfone 4 max

कैमरे की बात करें तो फोनन में अपर्चर एफ/2.0 और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।

असूस ज़ेनफोन 4 मैक्स (ज़ेडसी554केएल) एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर असूस ज़ेनयूआई दी गई है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 154 x 76.9 x 8.9 मिलीमीटर और वज़न 181 ग्राम है। लॉन्च की जानकारी सबसे पहले रूसी वेबसाइट हेल्पिक्स ने दी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »