• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • शाओमी रेडमी नोट 4 बनाम हॉनर 6एक्स बनाम असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर?

शाओमी रेडमी नोट 4 बनाम हॉनर 6एक्स बनाम असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर?

शाओमी रेडमी नोट 4 बनाम हॉनर 6एक्स बनाम असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर?
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 4 का डिज़ाइन और बैटरी लाइफ शानदार है
  • ज़ेनफोन 3एस मैक्स की कैमरा परफॉर्मेंस बेहद अच्छी है
  • हॉनर 6एक्स का डिस्प्ले बढ़िया है और डिज़ाइन भी आकर्षित करता है
विज्ञापन
शाओमी का रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन ने पिछले साल कंपनी की बड़ी कामयाबी साबित की। कंपनी ने 2016 की दूसरी तिमाही में 20 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन बेचे। ज़ाहिर सी बात है कि लोगों को इसके अपग्रेडेड वेरिएंट से ख़ासी उम्मीदें थीं। और एक बार फिर रेडमी नोट 4 को बेहद वाज़िब दाम पर पेश कर शाओमी ने ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश की है।

आज हम रेडमी नोट 4 के साथ हॉनर 6एक्स और असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स की तुलना करेंगे। ये दोनों स्मार्टफोन भी 15,000 रुपये से कम कीमत में अच्छे विकल्प साबित हुए हैं। इसके साथ ही हम अलग-अलग पैरामीटर पर जानेंगे कि किस फोन में कौन सा फ़ीचर सबसे बेहतर है। और आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा स्मार्टफोन ज्यादा बेहतर है। आइये जानें।

डिज़ाइन
तीनों स्मार्टफोन मेटल-क्लैड बॉडी के साथ आते हैं। लेकिन हमें लगता है कि रेडमी नोट 4 के किनारे थोड़े ज्यादा पतले हैं। अगर आपके पास रेडमी नोट 3 है तो हो सकता है कि आपको नए फोन का डिज़ाइन बहुत ज्यादा आकर्षक ना लगे। सर्फेस की बात करें तो यह काफी हद तक पिछले साल के वेरिएंट जैसा ही दिखता है। लेकिन शाओमी ने फोन के डिज़ाइन में कुछ बदलाव किए हैं जिससे रेडमी नोट 4 पहले से ज्यादा प्रीमियम अहसास देता है और इसे एक हाथ से पकड़ना भी आसान है।

डिस्प्ले के घुमावदार किनारों से शाओमी रेडमी नोट 4 की ख़ूबसूरती बढ़ जाती है। और पिछले स्मार्टफोन की तुलना में रियर ज्यादा अच्छी ग्रिप देता है। वहीं दूसरी तरफ, हॉनर 6एक्स में बॉडी के चिकने टेक्स्चर की वजह से अच्छी ग्रिप नहीं मिलती जबकि असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स बड़ी बैटरी के चलते थोड़ा भारी है।

विजेता- शाओमी रेडमी नोट 4

डिस्प्ले
हॉनर 6एक्स और शाओमी रेडमी नोट 4 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। ज़ेनफोन 3एस मैक्स डिस्प्ले के मामले में इन दोनों फोन से पीछे है क्योंकि इसमें आधा बाकी से आधे रिज़ॉल्यूशन का डिस्प्ले हैं। हालांकि, फोन में थोड़ा छोटा 5.2 इंच का डिस्प्ले है। शाओमी और हॉनर की बात करें तो हॉनर 6एक्स का ब्राइटनेस लेवल बहुत अच्छा है। कलर रीप्रोडक्शन भी शानदार है और सूरज की रोशनी में भी फोन को अच्छे से पढ़ा जा सकता है। रेडमी नोट 4 भी बहुत ज्यादा पीछे नहीं है और इससे भी बेहद अच्छे कलर और व्यूइंग एंगल मिलते हैं।

विजेता – हॉनर 6एक्स

सॉफ्टवेयर
सभी कंपनियों ने एंड्रॉयड को अपने कस्टमाइज़ेशन के साथ दिया है। यहां हम आपको हल्के और पॉलिश्ड लुक के लिए शाओमी के मीयूआई 8 को अपनाने की सलाह देंगे लेकिन ज़ेनफोन 3एस मैक्स में एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न 7.0 नूगा का इस्तेमाल किया गया है। मीयूआई 8 से तुलना करें तो ज़ेनयूआई थोड़ा पुराना महसूस होता है, जिसमें सुधार की जरूरत है। हॉनर के ईएमयूआई 4.1 के साथ भी ऐसा ही है, जो कि जरूरत से ज्यादा जटिल है। शाओमी और हॉनर को निकट भविष्य में अपने फोन को नूगा पर अपग्रेड कर लेने चाहिए, लेकिन अगर आप एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न के फ़ीचर का मजा लेना चाहते हैं तो असूस आपके लिए बेहतर विकल्प है।

विजेता – असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स

परफॉर्मेंस
इस सेगमेंट में रेडमी नोट 4 को कोई टक्कर दे सके क्योंकि  शाओमी बड़े अंतर से आगे है। फोन में कीमत के लिहाज़ से बेहद अच्छे कंपोनेंट हैं। स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर चिप की वजह से ऐप और गेम बिना रूके आसानी से चलते हैं।

हॉनर 6एक्स में हुवावे का अपना किरिन 655 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो कागजों पर क्वालकॉम जितना दमदार नहीं दिखता। लेकिन यह फोन को बिना गर्म किए जरूरत के सभी काम बेहद अच्छे स करता है। अूसस ज़ेनफोन 3एस मैक्स में दिए गए मीडियाटेक एमटी6750 चिप बाकी दो से पीछे रह जाता है लेकिन जनरल परफॉर्मेंस ठीक है। हालांकि, वीडियो प्ले करने या गेम खेलने के बाद फोन थोड़ा गर्म हो जाता है।

विजेता– शाओमी रेडमी नोट 4

बैटरी लाइफ
हमारी टेस्टिंग में पता चला कि एक बार चार्ज करने पर तीनों फोन एक पूरे दिन तक चल जाते हैं। हमारे वीडियो लूप टेस्ट में रेडमी नोट 4 की बैटरी सबसे देर तक चली जोकि थोड़ा चौंकाने वाला रहा। क्योंकि हमें उम्मीद थी कि असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स अपनी बड़ी बैटरी और कम रिज़ॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के चलते ज्यादा देर तक चलेगा। अच्छी बात है कि इसमें तेजी से चार्जिंग के लिए पंप एक्सप्रेस 2 दिया गया है जिससे बैटरी बहुत तेजी से चार्ज होती है।

विजेता – शाओमी रेडमी नोट 4

कैमरा
तीनों फोन से अच्छी रोशनी में बेहतरीन लैंडस्केप और क्लोज़ अप शॉट आते हैं। हालांकि, कम रोशनी में सबसे बेहतर कैमरा परफॉमेंस के चलते असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स बाकी दोनों से बेहतर रहा। तस्वीरों में डिटेलिंग बेहद अच्छी नहीं रहती लेकिन तस्वीरों में बहुत ज्यादा नॉयज़ नहीं होता। कैमरा ऐप एक बेहद अच्छे मैनुअल मोड के साथ आते हैं जिसमें लाइव हिस्टोग्राम और एक 3-एक्सिस लेवल है। पुराने वेरिएंट की तुलना में रेडमी नोट 4 में ज्यादा बेहतर 13 मेगापिक्सल का कैमरा है लेकिन कपनी को कम रोशनी में अभी भी परफॉर्मेंस में सुधार करने की जरूरत है। हॉनर 6एक्स के 12 मेगापिक्सल कैमरे के साथ भी हमारा यही अनुभव रहै लेकिन  डेप्थ ऑफ फील्ड के लिए सेकेंडरी कैमरा है जो मजेदार हो सकता है। तीनों  फोन से 1080 पिक्सल तक की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है और इनमें कई तरह के शूटिंग मोड मौज़ूद हैं।

विजेता – असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स

हमारा फैसला
बात करें वेल्यू की तो शाओमी रेडमी नोट 4 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के टॉप वेरिएंट को 12,999 रुपये के साथ पछाड़ना बेहद मुश्किल है। बैटरी लाइफ, डिज़ाइन और परफॉर्मेंस की बात करें तो यह बाकी दोनों प्रतिद्वंदियों से आगे निकल जाता है। कम रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस एक ऐसा सेगमेंट है जहां हम बेहतर परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। लेकिन ओवरऑल परफॉर्मेंस में रेडमी नोट 4 बाकी दोनों फोन से काफी आगे है।

जहां इस फोन को खरीदने की सलाह देना आसान है, लेकिन इसे सोल्ड आउट होने से पहले खरीद लेना मुश्किल है। इसके अलावा हॉनर भी अपने फोन को बेचने के लिए फ्लैश सेल का आयोजन कर रही है और हमारे हिसाब से यह सही नहीं नहीं है। इसीलिए, असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 का एक बेहद अच्छा विकल्प है। इसे ऑनलाइन खरीदना आसान है और बाकी दोनों फोन से कैमरा व सॉफ्टवेयर में ज्यादा बेहतर है। कम रिज़ॉल्यूशन वाले डिस्प्ले ने हमें निराश किया लेकिन छोटे साइज़ के डिस्प्ले ने इसकी भरपाई करने की कोशिश की है।

असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स बनाम Honor हॉनर 6एक्स बनाम शाओमी रेडमी नोट 4

  असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स Honor हॉनर 6एक्स शाओमी रेडमी नोट 4
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)5.205.505.50
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल1080x1920 पिक्सल1080x1920 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो--16:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)--401
हार्डवेयर
प्रोसेसर1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलMediaTek MT6750HiSilicon Kirin 655Qualcomm Snapdragon 625
रैम3 जीबी4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज32 जीबी64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)256128128
कैमरा
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)
रियर फ्लैशदोहरी एलईडीएलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल8-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल (f/2.0)
फ्रंट फ्लैश-नहीं-
रियर ऑटोफोकस--फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किनZenUI 3.0EMUI 4.1MIUI 8
कनेक्टिविटी
ब्लूटूथहांहांहां
एनएफसीनहींनहींनहीं
इंफ्रारेड डायरेक्टनहींनहींहां
यूएसबी ओटीजीहांहांहां
सिम की संख्या222
Wi-Fi Directनहींनहींनहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)नहींनहींनहीं
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट-802.11 बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन
माइक्रो यूएसबी--हां
सिम 1
सिम टाइपमाइक्रो सिमनैनो सिममाइक्रो सिम
4जी/ एलटीईहांहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहांहां
सेंसर
कंपास/ मैगनेटोमीटरनहींहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहांहां
जायरोस्कोपहांहांहां
बैरोमीटरनहींनहींनहीं
टेंप्रेचर सेंसरनहींनहींनहीं
फिंगरप्रिंट सेंसर--हां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  2. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  3. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  5. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  7. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  9. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  10. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »