Asus ZenFone 4 और ZenFone 4 Pro लॉन्च, इनमें हैं दो रियर कैमरे

असूस ने गुरुवार को ताइवान में आयोजित एक इवेंट में नई ज़ेनफोन 4 सीरीज़ में चार नए वेरिएंट लॉन्च कर दिए। ज़ेनफोन 4 सेल्फी और सेल्फी प्रो- दो वेरिएंट को पहले ही कंपनी की साइट पर देखा गया था और अब डुअल रियर कैमरे वाले दो नए वेरिएंट ज़ेनफोन 4 व ज़ेनफोन 4 प्रो से भी पर्दा उठा दिया गया है।

Asus ZenFone 4 और ZenFone 4 Pro लॉन्च, इनमें हैं दो रियर कैमरे
ख़ास बातें
  • ज़ेनफोन 4 सीरीज़ को इसी महीने कंपनी की साइट पर देखा गया था
  • इवेंट में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ज़ेनफोन 4 सेल्फी सीरीज़ भी लॉन्च की
  • ज़ेनफोन 4 के दोनों नए वेरिएंट की कीमत का खुलासा कर दिया गया है
विज्ञापन
असूस ने गुरुवार को ताइवान में आयोजित एक इवेंट में नई ज़ेनफोन 4 सीरीज़ में चार नए वेरिएंट लॉन्च कर दिए। ज़ेनफोन 4 सेल्फी और सेल्फी प्रो- दो वेरिएंट को पहले ही कंपनी की साइट पर देखा गया था और अब डुअल रियर कैमरे वाले दो नए वेरिएंट ज़ेनफोन 4 ज़ेनफोन 4 प्रो से भी पर्दा उठा दिया गया है। ज़ेनफोन 4 सेल्फी फैमिली में जहां दो फ्रंट कैमरे हैं वहीं ज़ेनफोन 4 फैमिली में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। चार स्मार्टफोन में से तीन में मिड-रेंज प्रोसेसर है जबकि ज़ेनफोन 4 प्रो में फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। चारों डिवाइस एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलते हैं जिनके ऊपर ज़ेनयूआई 4.0 दी गई है।

जैसा कि हमने बताया कि, ज़ेनफोन 4 सीरीज़ में दो वेरिएंट- Asus ZenFone 4 (ZE554KL) और Asus ZenFone Pro (ZS551KL)पेश किए गए हैं। दोनों डुअल सिम स्मार्टफोन हैं जो एल्युमिनियम यूनिबॉडी डिज़ाइन से लैस हैं और डायमंड-कट मेटल किनारों के साथ आते हैं। फोन का होम बटन फिंगरप्रिंट सेंस की तरह भी काम करेगा और इसमें एक डुअल स्पीकर डिज़ाइन है। दोनों फोन में एक जैसा ही डुअल कैमरा सेटअप है- रियर पर एक 12 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स362 'डुअल पिक्सल' इमेज सेंसर जिसका साइज़ 1/2.55 इंच है और इसमें 1.4 माइक्रोन पिक्सल है। इस कैमरे के साथ पीडीएएफ, ओआईएस, ईआईएस और एक आरजीबी सेंसर दिया गया है। प्रो वेरिएंट में एक लेज़र ऑटोफोकस और कॉन्टीन्युअस ऑटोफोकस फ़ीचर है।

सेकेंडरी कैमरा दोनों वेरिएंट में अलग-अलग है- ज़ेनफोन 4 में 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर से लैस है, जबकि ज़ेनफोन 4 में 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम लेंस है जो एक 16 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स351 सेंसर के साथ आता है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो, ज़ेनफोन 4 में अपर्चर एफ/2.0 और 84 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल सेंसर है जबकि ज़ेनफोन 4 प्रो में 8 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स319 सेंसर है जो अपर्चर एफ/1.9 और 87.4 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है।
 
asus zenfone 4

असूस ज़ेनफोन 4

ज़ेनफोन 4 दो प्रोसेसर और रैम वेरिएंट में उपलब्ध है- स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर व 6 जीबी रैम है। दोनों फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन हाइब्रिड डुअल-सिम सपोर्ट करता है। वहीं ज़ेनफोन 4 प्रो दो स्टोरेज वेरिएंट -64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसकी स्टोरेज को भी बढ़ाया जा सकता है। दोनों वेरिएंट में 6 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। ज़ेनफोन 4 में 3300 एमएएच की बैटरी है और ज़ेनफोन 4 प्रो में 3600 एमएएच की बैटरी है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 एसी, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। ज़ेनफोन 4 में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिज़िटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है।

असूस ज़ेनफोन 4 मूनलाइट व्हाइट, मिंट ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक कलर में मिलेगा जबकि ज़ेनफोन 4 प्रो मूनलाइट व्हाइट, प्योर ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन की कीमत का खुलासा कंपनी ने कर दिया है और इसकी उपलब्धता अभी नहीं पता है। ज़ेनफोन 4 की कीमत 399 डॉलर (करीब 26,000 रुपये) जबकि ज़ेनफोन 4 प्रो की कीमत 599 डॉलर (करीब 38,000 रुपये) है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »