16GB रैम और Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ आएगा Asus ZenFone 8 Mini!

Asus पहले ही ऐलान कर चुका है कि ज़ेनफोन 8 फोन 12 मई को लॉन्च किया जाएगा। पुरानी रिपोर्ट्स से संकेत मिला था कि असूस वनीला ZenFone 8 के साथ ZenFone 8 Mini और ZenFone 8 Flip को लॉन्च कर सकती है।

16GB रैम और Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ आएगा Asus ZenFone 8 Mini!

दो कवर के साथ फोटो ऑनलाइन लीक

ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 8 Mini में मिल सकती है 4,000mAh की बैटरी
  • असूस ज़ेनफोन 8 मिनी में मिल सकता है 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • 12 मई को लॉन्च होगा फोन
विज्ञापन
Asus ZenFone 8 Mini स्मार्टफोन का डिज़ाइन कथित केस रेंडर के जरिए ऑनलाइन लीक हो गया है। रिपोर्ट में स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें पब्लिश की गई है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह असूस ज़ेनफोन 8 मिनी होगा। तस्वीरों में इस स्मार्टफोन को कई बैक कवर्स के साथ देखा जा सकता है, जिसके जरिए फोन के डिज़ाइन का खुलासा होता है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस सबसे छोटा फोन होगा, इस फोन का साइज़ Apple iPhone 12 से भी छोटा हो सकता है।
 

Asus ZenFone 8 Mini design leak

Gadget Tendency की लेटेस्ट रिपोर्ट में कथित Asus ZenFone 8 Mini स्मार्टफोन की तस्वीरें दिखाई गई हैं, जिसमें फोन के दो तरह के कवर देखे जा सकते हैं। एक ट्रांसपेरेंट सिलिकॉन कवर और दूसरा ब्लैक कलर्ड केस। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि असूस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश आयतकार मॉड्यूल में दिया गया है। फोन के दायीं किनारे पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन को जगह दी गई है। इसके अलावा, फोन के टॉप पर 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है, जबकि बॉटम में यूएसबी-टाइस सी पोर्ट स्थित है।
 

Asus ZenFone 8 Mini specifications (expected)

असूस ज़ेनफोन 8 मिनी को लेकर दावा किया गया है कि यह फोन 5.9 इंच डिस्प्ले और फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि फोन का डिस्प्ले 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके अलावा, यह फोन कथित रूप से गीकबेंच वेबसाइट पर मॉडल नंबर ASUS_I006D के साथ स्थित था। लिस्टिंग से खुलासा हुआ कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 16 जीबी रैम मौजूद होगा।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। असूस ज़ेनफोन 8 मिनी में 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। कथित TUV SUD सर्टिफिकेशन से संकेत मिलते हैं कि यह फोन 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगा। Asus पहले ही ऐलान कर चुका है कि ज़ेनफोन 8 फोन 12 मई को लॉन्च किया जाएगा। पुरानी रिपोर्ट्स से संकेत मिला था कि असूस वनीला ZenFone 8 के साथ ZenFone 8 Mini और ZenFone 8 Flip को लॉन्च कर सकती है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »