Xiaomi Ac

Xiaomi Ac - ख़बरें

  • Xiaomi ने नया पावर सेविंग AC किया लॉन्च, 3 मिनट में करता है फास्ट कूलिंग, जानें कीमत
    Xiaomi ने नया एसी मार्केट में लॉन्च किया है। यह कंपनी का Mijia Air Conditioner Giant Power Saver 2026 मॉडल है जो कि 3 मिनट के फास्ट कूलिंग फीचर के साथ आता है। इसका खास फीचर इसकी पावर सेविंग क्षमता को बताया गया है। कंपनी का दावा है कि यह हर साल 208kWh की बिजली बचा सकता है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया नया AI पावर्ड AC, 15 सेकेंड में कर सकता है कूलिंग! जानें कीमत
    Xiaomi ने नया एयर कंडीशनर लॉन्च किया है जो AI पावर्ड एसी है। यह एक स्प्लिट मॉडल है जो Mijia Air Conditioner Powerful Wind Pro के नाम से आता है। कंपनी ने इसी एसी का पिछले महीने बेस मॉडल पेश किया था। अब नया मॉडल अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस के साथ आया है। यह एक 1.5HP का वाल माउंटेड एसी है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया Central AC, AI तय करेगा कितनी कूलिंग की जरूरत!
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia central air conditioner लॉन्च किया है, जो स्मार्ट एयरफ्लो और एनर्जी एफिशिएंसी पर फोकस करता है। इसमें डुअल एयर-आउटलेट डिजाइन दिया गया है, जो कूलिंग और हीटिंग को अलग-अलग मैनेज करता है। कंपनी के मुताबिक APF 4.62 रेटिंग के साथ यह सिस्टम कम बिजली में बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। इसमें ह्यूमन-सेंसिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कमरे में मौजूद लोगों के हिसाब से एयरफ्लो एडजस्ट करती है। साथ ही यह Xiaomi के स्मार्ट इकोसिस्टम से जुड़कर ऐप और वॉयस के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।
  • Xiaomi ने बिजली बचाने वाला नया AC किया लॉन्च, पावरफुल कम्प्रेसर से लैस, जानें कीमत
    Xiaomi ने अपना लेटेस्ट एनर्जी एफिशिएंट एयर कंडीशनर लॉन्च किया है। यह कंपनी का Mijia Super Energy-Saving 2026 Model (1HP) है। इसका खास फीचर इसका Lingyun इंटेलिजेंट एनर्जी सेविंस एल्गोरिदम है जो बिजली की अधिक बचत करता है। Xiaomi के इस एयर कंडीशनर में 9.8cc कम्प्रेसर दिया गया है
  • Xiaomi का नया AC लॉन्च, 15 सेकंड में ठंडा और 30 सेकंड में गर्म! जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में Mijia Strong Air Super 1.5 HP एयर कंडीशनर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 2,699 युआन रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह AC 15 सेकंड में कूलिंग और 30 सेकंड में हीटिंग करने में सक्षम है। इसमें 13cc डुअल-सिलेंडर कंप्रेसर, 900m³/h एयरफ्लो और AI-बेस्ड स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यह 55 डिग्री सेलसियस तक की गर्मी में भी काम कर सकता है और इसमें एनर्जी सेविंग टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट मिलता है।
  • Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
    Xiaomi ने नया एयर कंडीशनर (AC) लॉन्च किया है जो Mijia Air Conditioner Giant Energy Saving Pro के नाम से आता है। कंपनी ने इसे टॉवर एसी के रूप में लॉन्च किया है। यह दो मॉडल्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने बेहतरीन हार्डवेयर का इस्तेमाल इसमें करने का दावा किया है। यह 120mm क्रॉस फ्लो फैन ब्लेड से लैस है। इसमें बड़ा हीट एक्सचेंज एरिया है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया AI वाला स्मार्ट AC, लोगों के हिसाब से बदलेगा कूलिंग, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में नया Mijia Air Conditioner Human Sensing Wind 1.5HP लॉन्च किया है। यह स्मार्ट एयर कंडीशनर डुअल मिलिमीटर वेव रडार के साथ आता है, जो कमरे में मौजूद लोगों की पोजिशन और मूवमेंट को पहचानकर एयरफ्लो को अपने आप एडजस्ट कर सकता है। कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम लोगों की दिशा के अनुसार कूलिंग को बदल सकता है और कमरे में कोई न होने पर एनर्जी सेविंग मोड में चला जाता है। AC में AI आधारित कंट्रोल, Xiaomi HyperOS सपोर्ट और Mi Home ऐप के जरिए स्मार्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • 5 मिनट में पूरा घर ठंडा! Xiaomi का अब तक का सबसे एडवांस एयर कंडीशनर लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने Mijia Central Air Conditioner Pro Dual Air Wheel सीरीज लॉन्च की है, जिसे कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस्ड AC सिस्टम बताया जा रहा है। यह सेंट्रल एयर कंडीशनर 120 से 190 वर्ग मीटर के बड़े घरों के लिए डिजाइन किया गया है और 5 HP से लेकर 8 HP तक के वेरिएंट्स में आता है। फ्लैगशिप 8 HP मॉडल डुअल-आउटलेट एयरफ्लो, 7,008 m³/h कूलिंग कैपेसिटी और 5 मिनट में कमरे को ठंडा करने के दावे के साथ पेश किया गया है। इसमें स्मार्ट सेंसर, एनर्जी एफिशिएंसी और 10 साल की वारंटी भी मिलती है।
  • Xiaomi का ये छोटा सा बॉक्स पूरे घर को चलाएगा, एक इशारे में चलेंगे लाइट, पर्दे और AC!
    Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम को और आगे बढ़ाते हुए एक नया डिवाइस लॉन्च किया है, जिसे Xiaomi Smart Control Screen (Standard Edition) कहा जा रहा है। यह एक मिनिमलिस्टिक स्मार्ट हब है जो घर के ऑटोमेशन के लिए डिजाइन किया गया है। Xiaomi Smart Control Screen की कीमत चीन में 399 युआन (लगभग 5,000 रुपये) रखी गई है, जबकि इसका क्राउडफंडिंग प्राइस 369 युआन (लगभग 4,600 रुपये) है। यह डिवाइस 10 नवंबर से Xiaomi Youpin प्लेटफॉर्म पर क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध होगा।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया नया Split AC, सेकेंडों में कूलिंग और हीटिंग के साथ हवा करेगा साफ, जानें और क्या है खास
    Xiaomi ने बाजार में Xiaomi Mijia Health Wind 1.5HP AC लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Mijia Health Wind 1.5HP AC की कीमत 2999 युआन (लगभग 36,683 रुपये) है।Xiaomi Mijia Health Wind 1.5HP AC कूलिंग और हीटिंग दोनों प्रदान करता है। यह एक हाई एफिशिएंट कंप्रेसर और Xiaomi के कस्टम आउटडोर यूनिट के जरिए क्विक क्लाइमेट कंट्रोल प्रदान करता है। इससे 30 सेकंड में कूलिंग और 60 सेकंड में हीटिंग हो सकती है।
  • Xiaomi का नया स्टैंडिंग AC लॉन्च: 40 सेकंड में ठंडा करेगा रूम, सेल्फ क्लीनिंग भी शामिल! जानें कीमत
    Xiaomi ने अपने नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट की लिस्ट में एक और नाम जोड़ दिया है। कंपनी ने चीन में Mijia Ultra-Efficient Standing Air Conditioner (3HP) को लॉन्च कर दिया है। यह नया फ्लोर-स्टैंडिंग एसी उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जिन्हें तेज कूलिंग, हीटिंग और स्मार्ट कनेक्टिविटी की जरूरत होती है। Xiaomi Mijia Ultra Efficient Standing AC 3HP की कीमत 4,999 युआन (लगभग 59,300 रुपये) रखी गई है, लेकिन सरकार की सब्सिडी के बाद यह 3,999 युआन (लगभग 47,500 रुपये) में खरीदा जा सकता है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया नया AC, कमरे में इंसानों को पहचान करके करेगा कूलिंग, 65 डिग्री की गर्मी में भी होगी ठंडक
    Xiaomi ने चीनी बाजार में Mijia Air Conditioner Pro एसी पेश कर दिया है। Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro 1.5HP की कीमत ¥3,999 (लगभग 46,837 रुपये) है। Mijia Air Conditioner Pro आज रात 8 बजे से बिक्री के लिए JD.com और अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। एसी में बॉटम-इनलेट, टॉप-आउटलेट एयरफ्लो डिजाइन दिया गया है, जिसके लिए रूफ से सिर्फ 2 सेमी की जगह की जरूरत होती है।
  • Amazon Great Summer सेल 1 मई से, Samsung, Xiaomi, Oppo स्मार्टफोन समेत, TV, AC पर भारी छूट!
    Amazon Great Summer Sale 2025 1 मई से शुरू हो रही है। प्राइम मेंबर्स को भारत में सेल का एक्सेस 12 घंटे पहले ही मिल जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स जैसे स्मार्टफोन, कम्प्यूटर, वाशिंग मशीन, रफ्रिजिरेटर समेत छोटे इलेक्ट्रॉनिक सामान पर भी भारी छूट मिल सकती है। HDFC Bank के कस्टमर्स को 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Amazon Pay ICICI Bank Credit कार्ड से 5% का कैशबैक ऑफर मिलेगा।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया 30 सेकंड में कूलिंग करने वाला AC, स्मार्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
    Xiaomi ने स्मार्टहोम स्पेस में नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है। कंपनी ने नया Mijia Central Air Conditioner Pro पेश किया है। इसमें डुअल सिलेंडर कम्प्रेशर लगा है और डुअल-रो कंडेंसर लगा है। इसमें थ्री-रो इवेपोरेटर सिस्टम मिलता है जो कि फास्ट और बेहतर कूलिंग कर सकता है। इसमें कंपनी ने एल्युमीनियम के फिंस दिए हैं। यह एसी डिजाइन में स्लीक है और केवल 198mm प्रोफाइल में आता है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया फ्लोर पर खड़ा होने वाला AC, कूलिंग के साथ हीटिंग भी करता है सपोर्ट; जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में Mijia Gentle Breeze Floor-Standing Air Conditioner 3HP लॉन्च किया है। यह एक फ्लोर-स्टैंडिंग स्प्लिट यूनिट है, जो कूलिंग और हीटिंग दोनों सपोर्ट करता है। इसका APF 4.75 है, जिससे यह ज्यादा एनर्जी-एफिशिएंट बनता है। Xiaomi का यह नया AC 25 मार्च से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 5,599 युआन (करीब 66,500) रखी गई है और JD.com पर इसकी प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। कंपनी ने इसे सफेद रंग में पेश किया है और यह बड़े रूम्स के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »