• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने लॉन्च किया एंट्री बैक्टीरियल फिल्टर, स्मार्ट मोबाइल कनेक्टिविटी वाला एयर कंडीशनर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi ने लॉन्च किया एंट्री-बैक्टीरियल फिल्टर, स्मार्ट मोबाइल कनेक्टिविटी वाला एयर कंडीशनर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Mijia Natural Wind Pro एयर कंडीशनर डुअल-सिलेंडर कंप्रेसर से लैस आता है। इसमें डबल-रो कंडेनसर मिलता है।

Xiaomi ने लॉन्च किया एंट्री-बैक्टीरियल फिल्टर, स्मार्ट मोबाइल कनेक्टिविटी वाला एयर कंडीशनर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Mijia Natural Wind Pro एयर कंडीशनर को चीन में लॉन्च किया गया है
  • इसे 2 अक्टूबर से क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्द कराया जाएगा
  • क्राउडफंडिंग में इस AC की कीमत 3,499 युआन (करीब रुपये) रहेगी
विज्ञापन
Xiaomi ने अपनी Mijia प्रोडक्ट लाइनअप के तहत अपने घरेलू बाजार में एक नया एयर कंडीशनर लॉन्च किया है, जिसका नाम टॉप एयरफ्लो 1.5 एचपी नेचुरल विंड प्रो एयर कंडीशनर (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) है। इसकी कुछ मुख्य खासियतों में 830m³/h का पावरफुल एयरफ्लो, डुअल-सिलेंडर कंप्रेसर, HyperOS कनेक्टिविटी, वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-मोल्ड फिल्टर इत्यादि शामिल हैं। इस एयर कंडीशनर को प्रीमियम रेंज में शामिल किया गया है। चलिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Mijia Natural Wind Pro एयर कंडीशनर को चीन में लॉन्च किया गया है। इसे 2 अक्टूबर से क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान इस AC की कीमत 3,499 युआन (करीब 41,700 रुपये) रहेगी। हालांकि, रिटेल कीमत 3,999 युआन (करीब 47,700 रुपये) निर्धारित की गई है। भारत में शाओमी अपनी एयर कंडीशनर रेंज को नहीं बेचता है। ऐसे में इसकी हमारे देश में उपलब्धता ना के बराबर है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Xiaomi Mijia Natural Wind Pro एयर कंडीशनर डुअल-सिलेंडर कंप्रेसर से लैस आता है। इसमें डबल-रो कंडेनसर मिलता है। इनके चलते एयर कंडीशनर में बेहतर कूलिंग और हीटिंग मिलने का दावा किया गया है। मिजिया एयर कंडीशनर में पावरफुल 830m³/h एयरफ्लो मिलता है। इसमें टॉप एयरफ्लो तकनीक है, जो सेंट्रल एयर कंडीशनिंग के प्रभाव की नकल करती है।

एयर कंडीशनर 5.65 की APF (एनुअल परफॉर्मेंस फैक्टर) रेटिंग के साथ आता है, जो अल्ट्रा-हाई एनर्जी एफिशिएंसी सुनिश्चित करने का दावा करता है। मिजिया नेचुरल विंड प्रो Xiaomi के HyperOS कनेक्ट के साथ आता है, जिसके चलते इसे Mijia ऐप के जरिए पेयर कर ऑपरेट किया जा सकता है। इसमें Xiao AI वॉयस असिस्टेंट भी शामिल है। नया शाओमी एयर कंडीशनर सेल्फ-क्लीनिंग फंक्शन से लैस आता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-मोल्ड फिल्टर मिलते हैं। फिल्टर में ज्यादा धूल जमने पर डिवाइस अलर्ट भी देता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Z11 में मिलेगा नया डिजाइन, 2 कलर के ऑप्शन
  3. Lava Probuds Xplore 25° भारत में लॉन्च, ₹2 हजार में डिस्प्ले वाले TWS ईयरबड्स
  4. Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने
  5. सड़क पर एक-दूसरे से 'बात' करेंगी गाड़ियां! भारत सरकार ला रही V2V टेक्नोलॉजी, जानिए कैसे करेगी काम
  6. ₹25 हजार में लॉन्च हुआ Poco M8 Power, 8000mAh बैटरी वाले फोन की सेल होगी इस दिन
  7. Flipkart Sale: ₹60,990 MRP वाला 1.5 टन AC महज ₹31,490 में, देखें टॉप 5 डील्स
  8. रूस ने बढ़ा दी Elon Musk की टेंशन! बनाया Anti-Starlink सिस्टम, ऐसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी
  9. Flipkart सेल में ₹80,199 MRP वाला 65 इंच TV सिर्फ ₹37,349 में, ऐसे मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  10. OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite 5G vs Tecno Spark 50 5G: ₹20000 में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »