• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने लॉन्च किया फ्लोर पर खड़ा होने वाला AC, कूलिंग के साथ हीटिंग भी करता है सपोर्ट; जानें कीमत

Xiaomi ने लॉन्च किया फ्लोर पर खड़ा होने वाला AC, कूलिंग के साथ हीटिंग भी करता है सपोर्ट; जानें कीमत

इस AC की कूलिंग कैपेसिटी 7,360W है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे 9,700W तक बूस्ट किया जा सकता है। वहीं, हीटिंग कैपेसिटी 12,800W तक जाती है।

Xiaomi ने लॉन्च किया फ्लोर पर खड़ा होने वाला AC, कूलिंग के साथ हीटिंग भी करता है सपोर्ट; जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi का यह नया AC 25 मार्च से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा
  • इसकी कीमत 5,599 युआन (करीब 66,500) रखी गई है
  • कूलिंग कैपेसिटी 7,360W है, जो जरूरत पड़ने पर 9,700W तक बूस्ट हो सकती है
विज्ञापन
Xiaomi ने चीन में Mijia Gentle Breeze Floor-Standing Air Conditioner 3HP लॉन्च किया है। यह एक फ्लोर-स्टैंडिंग स्प्लिट यूनिट है, जो कूलिंग और हीटिंग दोनों सपोर्ट करता है। इसका APF 4.75 है, जिससे यह ज्यादा एनर्जी-एफिशिएंट बनता है। 7,360W की कूलिंग कैपेसिटी और 12,800W की हीटिंग कैपेसिटी इसे बड़े लिविंग स्पेस के लिए परफेक्ट बनाती हैं। साथ ही, यह HyperOS Connect सपोर्ट करता है, जिससे इसे Mi Home ऐप और Xiao Ai वॉयस असिस्टेंट से कंट्रोल किया जा सकता है।

Xiaomi का यह नया AC 25 मार्च से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 5,599 युआन (करीब 66,500) रखी गई है और JD.com पर इसकी प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। कंपनी ने इसे सफेद रंग में पेश किया है और यह बड़े रूम्स के लिए डिजाइन किया गया है।

इस AC की कूलिंग कैपेसिटी 7,360W है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे 9,700W तक बूस्ट किया जा सकता है। वहीं, हीटिंग कैपेसिटी 12,800W तक जाती है। पावर कंजम्पशन भी एडजस्टेबल है, जो कूलिंग के दौरान 200W से 3,600W और हीटिंग के दौरान 200W से 4,390W तक हो सकती है। ठंडे मौसम में एक्स्ट्रा हीटिंग के लिए इसमें 2,300W का PTC इलेक्ट्रिक हीटर भी दिया गया है।

नया Mijia प्रोडक्ट सिर्फ पावरफुल ही नहीं, बल्कि बड़े एरिया में बेहतरीन एयरफ्लो देने का भी दावा करता है। यह 1,752 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे की एयर सप्लाई करता है और इसका एयर स्प्रेड एंगल 115 डिग्री तक है। हवा को 13 मीटर तक फेंकने की क्षमता और 2,600cm² के ओवरसाइज्ड आउटलेट्स इसे और ज्यादा एफेक्टिव बना सकते हैं। इसमें हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल एयर स्वीपिंग फीचर्स भी हैं।

Xiaomi के इस नए AC में HyperOS Connect का सपोर्ट है, जिससे यूजर इसे Mi Home ऐप या वॉयस असिस्टेंट Xiao Ai के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। आउटडोर यूनिट -32°C से 60°C तक काम करने का दावा करती है। सेल्फ-क्लीनिंग सिस्टम इसे लंबे समय तक फ्रेश रखता है, जिसमें कंडेन्सेशन, फ्रॉस्ट, डीफ्रॉस्ट और 56°C हाई-टेम्प ड्राइंग जैसे स्टेप्स शामिल हैं। इसमें दिए गए एंटीबैक्टीरियल और एंटी-मोल्ड फिल्टर्स 99% तक बैक्टीरिया को खत्म करने का दावा करते हैं।

इंडोर यूनिट की हाइट 1863mm, चौड़ाई 346mm, और डेप्थ 434mm है, जबकि इसका वजन 33.5kg है। वहीं, आउटडोर यूनिट का वजन 39kg है। Xiaomi इस AC के साथ रिमोट कंट्रोल, पाइपिंग, वॉल ब्रैकेट्स, ड्रेनेज होज़, बैटरियां और माउंटिंग हार्डवेयर भी देती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, mijia, Xiaomi AC
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »