Xiaomi 15 Ultra

Xiaomi 15 Ultra - ख़बरें

  • Xiaomi 15 Ultra में मिलेगा पेरीस्कोप कैमरा, कैमरा सैंपल हुए जारी, जानें सबकुछ
    Xiaomi 15 Ultra जल्द ही बाजार में दस्तक देने वाला है। Xiaomi 15 Ultra में एक 2K माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी। यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया जाएगा। यह अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और सैटेलाइट कम्युनिकेशन का सपोर्ट करेगा। टॉप वेरिएंट में Beidou ड्यूल सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिलेगी।
  • Xiaomi 15 Ultra के लॉन्च से कुछ हफ्तों पहले लीक हुई कीमत; पहले ही लीक हो चुके हैं स्पेसिफिकेशन्स!
    Xiaomi 15 Ultra को जल्द ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इसके लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिए गए हैं। एक लीक में दावा किया गया है कि Xiaomi 14 Ultra के सक्सेसर को यूरोप में 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। समान रिपोर्ट में इसकी कीमत का खुलासा भी किया गया है। Xiaomi 15 Ultra को चीन में 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसमें स्मार्टफोन की यूरोप में कीमत को भी शेयर किया गया है। दावा किया गया है कि Xiaomi 15 Ultra के 512GB स्टोरेज वेरिएंट की यूरोप में कीमत 1,499 यूरो (करीब 1.34 लाख रुपये) होगी। वहीं, Xiaomi 15 के 512GB स्टोरेज वेरिएंट को मार्केट में 1,099 यूरो (लगभग 98,500 रुपये) में पेश किया जा सकता है।
  • Xiaomi 15 Ultra का प्री-रिजर्वेशन शुरू, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
    Xiaomi 15 Ultra का प्री-रिजर्वेशन चीन में घोषणा से पहले शुरू हो गया है। टीजर में फोन के बॉक्स को कपड़े से कवर दिखाया गया है। बॉक्स के निचले हिस्से को हाइपर ओएस टेक्स्ट लिखा गया है। मॉडल नंबर Xiaomi 25010PN30G वाला फोन गीकबेंच AI बेंचमार्क लिस्टिंग में सामने आया है, जिसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट, 16GB रैम और एंड्रॉइड 15 का खुलासा हुआ है।
  • Xiaomi SU7 Ultra, Xiaomi 15 Ultra फरवरी के आखिर तक देंगे दस्तक, जानें क्या होगा खास
    Xiaomi के सीईओ लेई जून ने कर्मचारियों को लाल लिफाफे प्रदान किए, जिस पर Ultra शब्द लिखा हुआ था, जिससे नए अल्ट्रा मॉडल के आने की पुष्टि होती है। वहीं Xiaomi के ऑफिशियल वीबो हैंडल और कंपनी के एग्जीक्यूटिव लू वेइबिंग, वांग टेंग थॉमस और अन्य ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Xiaomi SU7 Ultra इलेक्ट्रिक कार और Xiaomi 15 Ultra स्मार्टफोन की घोषणा इस महीने के आखिर तक चीन में हो जाएगी।
  • लॉन्च से पहले सामने आया Xiaomi 15 Ultra का Geekbench AI स्कोर, इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ आ सकता है फ्लैगशिप
    एक Xiaomi स्मार्टफोन मॉडल नंबर 25010PN30G के साथ Geekbench Geekbench AI डेटाबेस में लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग 3 फरवरी की है। इस मॉडल नंबर को पहले भी कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा जा चुका है, जिसे Xiaomi 15 Ultra के साथ जोड़ा जा रहा है। गीकबेंच ने फोन को Android 15 और 14.74GB (टिपिकली 16GB) रैम के साथ टेस्ट किया है। लिस्टिंग दिखाती है कि फोन ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आएगा, जो 3.53Ghz से लेकर 4.32Ghz की पीक फ्रीक्वेंसी पर काम करेगा। यह Snapdragon 8 Elite SoC हो सकता है। पिछले लीक्स भी फोन में इसी Qualcomm फ्लैगशिप के शामिल होने की ओर इशारा कर चुके हैं।
  • Xiaomi 15 Ultra का वीडियो हुआ लीक, जानें कब होगा लॉन्च
    Xiaomi 15 Ultra इस महीने के आखिर में दस्तक देने की उम्मीद है। पोस्टर से पता चला है कि Xiaomi 15 Ultra को 26 फरवरी को शाम 7 बजे चीन में पेश किया जाएगा। इस फोन को ग्लोबल मार्केट में MWC 2025 टेक एग्जीबिशन में शोकेस किए जाने की उम्मीद है। Xiaomi 15 Ultra का हैंड्स ऑन वीडियो फोन के बारे में हाल ही में आई लीक की पुष्टि करता है। 15 Ultra में OIS सपोर्ट के साथ एक इंच 50 मेगापिक्सल LYT-900 प्राइमरी कैमरा होगा
  • Xiaomi 15 Ultra के कनेक्टिविटी फीचर कंफर्म, 50MP क्वाड कैमरा से होगा लैस!
    Xiaomi 15 Ultra को एक और महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिल गया है। फोन अब चीन के 3C सर्टिफिकेशन में दिखा है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 2G, 3G, 4G, और 5G नेटवर्क सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें ट्राइ-बैंड वाई-फाई, Bluetooth और NFC का सपोर्ट भी बताया गया है। फोन Xiaomi के HyperOS 2.0 पर रन करेगा जो कि Android 15 आधारित होगा।
  • Xiaomi 15 Ultra ग्लोबल मॉडल 16GB रैम, तीन कलर वेरिएंट्स के साथ मार्च में होगा लॉन्च!
    Xiaomi 15 Ultra फोन ग्लोबल मार्केट में 3 से 6 मार्च के बीच दस्तक दे सकता है। फोन MWC 2025 में पेश किया जा सकता है। फोन 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। Xiaomi 14 Ultra भी इसी कंफिग्रेशन में पेश किया गया था। Xiaomi 15 Ultra के कलर ऑप्शंस भी यहां पर बताए गए हैं। Xiaomi 15 Ultra ब्लैक, व्हाइट और सिल्वर शेड्स में आ सकता है।
  • Xiaomi 15 Ultra में मिलेगा 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट! लॉन्च से पहले कलर ऑप्शन भी लीक
    टिप्सटर सुधांशु अंबोरे ने 91Mobile के साथ Xiaomi 15 Ultra के कलर ऑप्शन और कॉन्फिगरेशन की जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi फ्लैगशिप मार्केट में कम से कम 16GB + 512GB वेरिएंट में उपलब्ध होगा। बता दें कि Xiaomi 14 Ultra को भी समान कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया था। इसके अलावा, बताया गया है कि फोन व्हाइट, ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। हालांकि, यहां कलर्स के सटीक नामों की जानकारी शेयर नहीं की गई है।
  • Xiaomi 15 सीरीज जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च
    इस सीरीज में Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro शामिल थे। Xiaomi की इस स्मार्टफोन सीरीज को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में कंपनी Xiaomi 15 Ultra को भी ला सकती है। Xiaomi 15 सीरीज और Redmi 14 5G को फरवरी में देश में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले वर्ष कंपनी ने Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Ultra को देश में पेश किया था।
  • Xiaomi 15 Ultra लॉन्च से पहले यहां आया नजर, एंड्रॉयड 15 के साथ मिलेंगे ऐसे फीचर्स
    Xiaomi 15 Ultra लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर नजर आया है। 15 Ultra में 6.73 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका 2K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड हाइपरओएस 2 पर काम करेगा। 15 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप मिलने उम्मीद है। वहीं इस फोन में 16 जीबी तक LPDDR5x रैम और 1 टीबी तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
  • Xiaomi 15 Ultra में मिलेगा नया स्माल सर्ज चिप!, जानें और क्या होगा खास
    Xiaomi 15 Ultra को एक नई लीक में देखा गया है। कंपनी एक नए टॉप मॉडल पर काम कर रही है, जिसके MWC 2025 इवेंट के दौरान लॉन्च होने की उम्मीद है। जाने-माने टिपस्टर @That_Kartikey ने एक्स पर खुलासा किया कि Xiaomi 15 Ultra एक नए सेल्फ-डेवलप चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। Xiaomi 15 Ultra में 10cm± मैक्रो फोकस, एक नई फोटोग्राफी किट और बेहतर लेंस कोटिंग मिल सकता है।
  • Xiaomi 15 Ultra होगा MWC 2025 में लॉन्च, जानें सबकुछ
    Xiaomi 15 Ultra, Xiaomi 14 Ultra के समान लॉन्च स्ट्रैटेजी को फॉलो करने की उम्मीद है। यह फरवरी के आखिर तक चीन में घरेलू स्तर पर लॉन्च हो सकता है, जिसके तुरंत बाद मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में इसको ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाएगा। यह लगभग एक साथ ग्लोबल रिलीज का सुझाव देता है जिसमें दोनों इवेंट के बीच केवल कुछ ही दिन का अंतर है।
  • Xiaomi 15 Ultra में होंगे दमदार फोटोग्राफी फीचर्स, जानें क्या कुछ होगा खास
    Xiaomi 15 Ultra में लगभग 10 सेमी की दमदार मिनिमम फोकस डिस्टेंस वाला मैक्रो कैमरा और एक री-डिजाइन फोटोग्राफी किट शामिल होगी। जाने-माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के वीबो पोस्ट के अनुसार, Xiaomi 15 Ultra में कथित तौर पर एक मैक्रो कैमरा होगा जो लगभग 10 सेमी तक फोकस करने में मदद करेगा। फोन के नए फोटोग्राफी किट के साथ आने की भी उम्मीद है।
  • MWC 2025 में दस्तक दे रहा है Xiaomi का 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला सबसे धांसू स्मार्टफोन!
    Xiaomi ने एक लाइव ब्रॉडकास्ट में बताया कि Xiaomi 15 Ultra को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (MWC 2025) में पेश किया जाएगा। टेक इवेंट बार्सिलोना में 3 मार्च से 6 मार्च के बीच होना है। बता दें कि कंपनी ने Xiaomi 14 Ultra को भी MWC 2024 में दुनिया के सामने रखा था। Xiaomi 15 Ultra मौजूदा फ्लैगशिप 14 Ultra का सक्सेसर होगा और रिपोर्ट्स की मानें तो पिछली जनरेशन की तुलना में अपकमिंग मॉडल कई सुधार और अपग्रेड्स के साथ आने वाला है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »