Wireless Charger

Wireless Charger - ख़बरें

  • न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
    Portronics ने भारत में अपना नया 3-in-1 Magnetic Wireless Charger Zyron लॉन्च किया है। यह चार्जर 25W तक Qi2-सर्टिफाइड मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट करता है और खास तौर पर iPhone यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इसमें Magnetic Charging Pad के साथ AC Vent Mount और अलग से डेस्क स्टैंड अटैचमेंट मिलता है। यूजर इसे कार में लगाने के अलावा घर या ऑफिस में डेस्क पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह iPhone 12 से iPhone 17 Series तक के मॉडल्स के साथ कंपैटिबल है। Portronics Zyron की MRP 3,499 रुपये है, लेकिन इसे फिलहाल 1,549 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
    Stuffcool ने भारत में अपना नया Omni Pro पावरबैंक लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह उसका अब तक का सबसे एडवांस MagSafe-कंपैटिबल पावरबैंक है। इसमें Qi2.2-सर्टिफाइड 25W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, 35W USB-C पावर डिलीवरी और स्लाइड-आउट Apple Watch चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा पावरबैंक में बिल्ट-इन किकस्टैंड, डिजिटल बैटरी डिस्प्ले और Samsung Super Fast Charging का भी सपोर्ट मिलता है। Stuffcool Omni Pro को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India के जरिए खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है।
  • URBN Atom Link: 5 इन 1 पावर बैंक, जो फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज!
    URBN ने भारतीय बाजार में Atom Link 5 इन 1 पावर बैंक लॉन्च किया है। इसमें 10,000mAh बैटरी, 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, Apple Watch चार्जिंग सपोर्ट और इनबिल्ट USB Type-C व Lightning केबल्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह कंपैटिबल डिवाइस को 30 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसके साथ MagTag Ring भी मिलती है, जिससे ज्यादा स्मार्टफोन्स पर मैग्नेटिक चार्जिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी कीमत 2,799 रुपये है और यह Black व Blue कलर में कई ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
  • Stuffcool का नया टेबल लैंप एक साथ चार्ज करेगा आपका फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स, भारत में लॉन्च
    Stuffcool ने भारतीय बाजार में अपना नया Lumo 4-in-1 वायरलेस चार्जिंग स्टेशन लॉन्च किया है। यह डिवाइस खासतौर पर Apple यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें Qi2 सर्टिफाइड 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, Apple Watch और AirPods के लिए अलग चार्जिंग मॉड्यूल दिए गए हैं। Lumo में RGB एम्बिएंट लाइट, टच कंट्रोल, एडजस्टेबल फोन स्टैंड और प्रीमियम एल्यूमिनियम डिजाइन मिलता है। कंपनी बॉक्स में 30W फास्ट चार्जर और USB Type-C केबल भी दे रही है। यह प्रोडक्ट फिलहाल Stuffcool की वेबसाइट और Amazon India पर उपलब्ध है।
  • फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक
    URBN ने भारत में नया Slate Qi2 MagTag Power Bank लॉन्च कर दिया है। यह 10,000mAh क्षमता वाला मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक है, जिसमें Qi2 सर्टिफाइड 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह पावर बैंक कम्पैटिबल iPhone मॉडल्स को करीब 45 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसमें 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, स्मार्ट LED डिस्प्ले और मजबूत मैग्नेटिक स्नैप-ऑन डिजाइन दिया गया है। URBN Slate को भारत में 2,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और यह Amazon पर उपलब्ध है।
  • पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
    Ugreen ने MagFlow Air Qi2 अल्ट्रा-स्लिम मैग्नेटिक पावर बैंक लॉन्च किया है, जो 10,000mAh बैटरी और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह डिवाइस 30W टू-वे फास्ट चार्जिंग और इनबिल्ट USB-C केबल के साथ पेश किया गया है, जिससे यूजर्स वायरलेस और वायर्ड दोनों तरीके से चार्ज कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह पावर बैंक iPhone सीरीज के साथ कम्पैटिबल है और मैग्नेटिक अलाइनमेंट के जरिए चार्जिंग को आसान बनाता है। इसका स्लिम डिजाइन और हल्का वजन इसे कैरी करने में सुविधाजनक बनाता है।
  • फोन से पतला पावर बैंक! Xiaomi के नए UltraThin Magnetic Power Bank में वायरलेस चार्जिंग भी, जानें कीमत
    Xiaomi ने अपने UltraThin Magnetic Power Bank की उपलब्धता को एशिया के बाहर यूरोप के बाजारों तक बढ़ा दिया है। यह मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक पहले जापान में पेश किया गया था और अब यूरोप के कई देशों में उपलब्ध हो रहा है। कंपनी के मुताबिक, यह पावर बैंक सिर्फ 6mm मोटा है और इसका वजन 98 ग्राम है, जिससे यह डेली यूज के लिए आसान एक्सेसरी बन जाता है। इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो वायरलेस और वायर्ड दोनों चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • ये हैं 5 वायरलेस मोबाइल चार्जर, झट से चार्ज होगा फोन, नहीं रहेगा केबल लगाने का झंझट
    अमेजन पर वायरलेस चार्जर को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Portronics Quikk 15W Qi2 Certified Wireless Charger अमेजन पर 52% छूट के बाद 1,197 रुपये में लिस्ट है। Anker MagGo Wireless Charger की कीमत अमेजन पर 2,999 रुपये है, जो कि 5,291 रुपये एमआरपी से 43 प्रतिशत डिस्काउंट है। Unigen Audio Unidock 3-in-1 Wireless Charger की एमआरपी अमेजन पर 5,999 रुपये है, लेकिन 67 प्रतिशत छूट के बाद 1,999 रुपये में मिल रहा है।
  • OnePlus ने पेश किया 50W का वायरलैस मै‍ग्‍नेटिक चार्जर, OnePlus 13 को करेगा सपोर्ट
    वनप्‍लस ने वनप्लस मैग्नेटिक टर्बाइन को अनवील किया है। यह एक मैग्नेटिक वायरलैस चार्जर है। वाइट कलर के इस चार्जर के सेंटर में एक लाल बटन नुमा डिजाइन दिया गया है। नया वनप्‍लस चार्जर 50W AirVOOC वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें एक फैन भी लगा है, जो हीट को मैनेज करता है। इससे चार्जिंग के दौरान ना तो डिवाइस गर्म होती है और ना चार्जर हीट करता है।
  • OnePlus 12, 12R के लिए OnePlus AIRVOOC 50W वायरलेस चार्जर और बंपर केस पेश
    OnePlus AIRVOOC 50W वायरलेस चार्जर 50W अधिकतम पावर आउटपुट का सपोर्ट करता है।
  • Portronics ने लॉन्‍च किया ‘3 इन 1 वायरलेस चार्जर’, फोन, घड़ी, ईयरफोन एकसाथ चार्ज होंगे! जानें प्राइस
    Portronics Bella 3 in 1 Qi wireless charger : इस चार्जर के भारत में दाम 2099 रुपये हैं। यह 12 महीनों की वॉरंटी के साथ आता है और ब्‍लैक व वाइट कलर्स में उपलब्‍ध है।
  • Realme MagDart मैग्नेटिक वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश
    MagDart रियलमी की मैग्नेटिक चार्जिंग टेक्नोलॉजी है, जो कि मैग्नेट की मदद से एंड्रॉयड फोन के बैक पर अटैच हो जाती है और वायरलेस रूप से फोन को चार्ज करती है। MagDart charger को वायर से कनेक्ट किया जाता है, बिल्कुल Apple के MagSafe की तरह।
  • Samsung का यह वायरलेस चार्जर एक साथ करेगा तीन डिवाइस को चार्ज
    यह वायरलेस चार्जिंग पैड इतना बड़ा है कि इस पर आसानी से Samsung Galaxy Note 20 Ultra, Samsung Galaxy Watch 3 और Samsung Galaxy Buds Live को एक साथ रखकर चार्ज किया जा सकता है।
  • Realme ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस चार्जर, कीमत 899 रुपये
    सेठ ने शनिवार को यह भी खुलासा किया कि Realme देश में अपने 65W और 50W अल्ट्रा-थिन सुपरडार्ट चार्जर लॉन्च करने के लिए तैयार है।
  • Xiaomi के Mi 30W Wireless Charger की ओपन सेल शुरू
    मी 30वॉट वायरलेस चार्जर में एक बिल्ट-इन कूलिंग फैन है जो डिवाइस को ज़्यादा गर्म होने से रोकता है। इसमें वर्टिकल एयर डक्ट डिज़ाइन मौज़ूद है।

Wireless Charger - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »