Xiaomi Mi Wireless Charger लॉन्च, टेंपरेचर प्रोटेक्शन जैसी कई खूबियां हैं इसमें

चीनी निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपना नया मी वायरलेस चार्जर (यूनिवर्सल फास्ट चार्ज एडिशन) को लॉन्च कर दिया है। Mi Wireless Charger 10 वाट तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Xiaomi Mi Wireless Charger लॉन्च, टेंपरेचर प्रोटेक्शन जैसी कई खूबियां हैं इसमें
ख़ास बातें
  • Qi वायरलैस चार्जिंग स्टैंडर्ड के साथ आता है मी वायरलेस चार्जर
  • भारत में Mi Wireless Charger की कीमत से नहीं उठा पर्दा
  • शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन के साथ आता है मी वायरलेस चार्जर
विज्ञापन
चीनी निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपना नया मी वायरलेस चार्जर (यूनिवर्सल फास्ट चार्ज एडिशन) को लॉन्च कर दिया है। Mi Wireless Charger 10 वाट तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। शाओमी मी वायरलेस चार्जर की कीमत 69  युआन है। बता दें कि Mi Wireless Charger में टेंपरेचर, शॉर्ट सर्किट, पावर और ओवर-वोल्टेज प्रोटेक्शन जैसे कई प्रोटेक्टिव फीचर्स मौजूद हैं।  Mi MIX 2S, Apple iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X को 7.5 वाट और Samsung Galaxy S9, Galaxy Note 9 को 10 वाट पर चार्ज किया जा सकेगा। शाओमी का नया वायरलेस चार्जर एक Qi वायरलैस चार्जिंग स्टैंडर्ड के साथ आता है।
 

Xiaomi Mi Wireless Charger के स्पेसिफिकेशन और कीमत

शाओमी मी वायरलैस चार्जर (यूनिवर्सल फास्ट चार्ज एडिशन) की चीन में कीमत 69 चीनी युआन (लगभग 716 रुपये) है। Xiaomi Mi Wireless Charger चीन में शाओमी मॉल, शाओमी यूपिन, टीमॉल, जिंगडोंग और सुनिंग टेस्को पर मिलेगा। भारत समेत अन्य देशों में शाओमी के इस वायरलेस चार्जर की कीमत और उपलब्धता से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया गया। क्विक चार्ज 2.0 या क्विक चार्ज 3.0 अडैप्टर इस्तेमाल करने पर Mi Wireless Charger (यूनिवर्सल फास्ट चार्ज एडिशन) 7.5 वाट और 10 वाट पावर देता है।

अगर चार्जर को 5V/ 2A और 5V/ 2.4A अडैप्ट से कनेक्ट करने पर 5 वाट पावर मिलेगी। शाओमी मी वायरलेस चार्जर में यूएसबी टाइप-सी इंटरफेस मिलेगा। रिटेल बॉक्स में आपको यूएसबी टाइप-सी और यूएसबी कैबल मिलेगी। चार्जर में एलईडी इंडीकेटर मौजूद है, इसकी मदद से यूजर चार्जिंग स्टेटस का अंदाजा लगा सकेंगे। 4 मिलीमीटर की दूरी से भी यह डिवाइस को चार्ज करने में सक्षम है। इसका मतलब आपको बिना वायरलेस चार्जर के कवर को उतारे भी स्मार्टफोन को चार्ज कर सकेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Mi Wireless Charger, Mi Wireless Charger, Xiaomi

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »