• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi के आने वाले स्मार्टफोन में होगा धांसू चार्जिंग सपोर्ट, अगस्त में हो सकता है लॉन्च

Xiaomi के आने वाले स्मार्टफोन में होगा धांसू चार्जिंग सपोर्ट, अगस्त में हो सकता है लॉन्च

कई चीनी टेक कंपनियों ने अपनी लेटेस्ट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी पेश किया हैं। हाल ही में iQoo ने अपना 120 वाट फास्ट चार्जिंग सॉल्यूशन पेश किया है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह 4,000 एमएएच की बैटरी को 15 मिनट में फुल चार्ज कर सकता है।

Xiaomi के आने वाले स्मार्टफोन में होगा धांसू चार्जिंग सपोर्ट, अगस्त में हो सकता है लॉन्च

Xiaomi की 100W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का प्रोडक्शन शुरुअती चरण में है

ख़ास बातें
  • Xiaomi की 100 वाट सुपर चार्ज टर्बो टेक्नोलॉजी को मार्च 2019 में किया गया
  • 100 वाट सुपर चार्ज टेक्नोलॉजी के प्रोडक्शन के शुरुआती चरण में होने का भी
  • सबसे पहले Redmi फोन में पेश की जा सकती है यह नई टेक्नोलॉजी
विज्ञापन
Xiaomi की 100 वाट सुपर चार्ज टर्बो टेक्नोलॉजी पिछले कुछ समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। फरवरी में खबर आई थी कि यह चार्जिंग टेक्नोलॉजी प्रोडक्शन के शुरुआती चरण में है। वहीं, अब एक जाने-माने टिप्सटर ने दावा किया है कि नए शाओमी फोन का बड़े स्तर पर निर्माण किया जा रहा है, जो कि 100 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा टिप्सटर ने वीबो पोस्ट के जरिए यह भी ऐलान किया कि यह नया शाओमी फोन अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में चीनी टेक कंपनी ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान ज़ारी नहीं किया है, तो ऐसे में इन खबरों को हम अपने मनोरंजन के तौर पर जान सकते हैं।

टिप्सटर Digital Chat Station (अनुवादित) ने आगे यह भी जानकारी दी कि Xiaomi का यह नया स्मार्टफोन फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा, हालांकि उनके पोस्ट से यह साफ नहीं हुआ है कि यह वायरलेस चार्जिंग रेट कितना होगा। बता दें, कंपनी ने इस साल मार्च में 40 वाट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश की थी और शाओमी के Mi 10 में 30 वाट फास्ट वायर्ड और वायरेलस चार्जिंग का विकल्प दिया गया था।

याद दिला दें, शाओमी की 100 वाट सुपर चार्ज टर्बो टेक्नोलॉजी को मार्च साल 2019 में पेश किया था, लॉन्च के वक्त जानकारी दी गई थी कि यह 4,000 एमएएच बैटरी को 17 मिनट में फुल चार्ज कर सकता है। रेडमी के प्रमुख  Lu Weibing ने उस वक्त ऐलान किया था कि रेडमी फोन में इस चार्जिंग सॉल्यूशन को सबसे पहले पेश किया जाएगा। वहीं, इस साल फरवरी में उन्होंने बताया कि 100 वाट सुपर चार्ज टेक्नोलॉजी प्रोडक्शन के शुरुआती चरण में है। केवल टेक्नोलॉजी ही नहीं बल्कि उन्होंने इस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली चुनौतियों का भी उल्लेख किया था।

संभावना है कि शाओमी का यह नया रेडमी स्मार्टफोन 100 वाट फास्ट चार्जिंग विकल्प के साथ कथित तौर पर अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, यह शाओमी के मी ब्रांड के तहत नया स्मार्टफोन भी हो सकता है।

आपको बता दें, इसी दौरान कई चीनी टेक कंपनियों ने अपनी लेटेस्ट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी पेश की हैं। हाल ही में iQoo ने अपनी 120 वाट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह 4,000 एमएएच की बैटरी को 15 मिनट में फुल चार्ज कर सकती है। वहीं, Oppo भी जल्द 125 वाट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश करेगी। अंत में रियलमी नेक्स्ट जनरेशन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को 16 जुलाई को लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि कंपनी 120 वाट अल्ट्रा डार्ट फास्ट चार्जर पर काम कर रही है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • कमियां
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4780 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  2. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  4. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  6. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  7. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  8. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  9. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  10. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »