OnePlus ने पेश किया 50W का वायरलैस मै‍ग्‍नेटिक चार्जर, OnePlus 13 को करेगा सपोर्ट

वनप्‍लस ने वनप्लस मैग्नेटिक टर्बाइन को अनवील किया है। यह एक मैग्नेटिक वायरलैस चार्जर है।

OnePlus ने पेश किया 50W का वायरलैस मै‍ग्‍नेटिक चार्जर, OnePlus 13 को करेगा सपोर्ट

इस चार्जर में एक फैन भी लगा है, जो हीट को मैनेज करता है।

ख़ास बातें
  • वनप्‍लस ने पेश किया मैग्‍नेटिक चार्जर
  • 50 वॉट की वायरलैस चार्जिंग को करता है सपोर्ट
  • वनप्‍लस 13 स्‍मार्टफोन्‍स के साथ करेगा काम
विज्ञापन
OnePlus Magnetic Turbine : वनप्‍लस ने वनप्लस मैग्नेटिक टर्बाइन (OnePlus Magnetic Turbine) को अनवील किया है। यह एक मैग्नेटिक वायरलैस चार्जर है। वाइट कलर के इस चार्जर के सेंटर में एक लाल बटन नुमा डिजाइन दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नया वनप्‍लस चार्जर 50W AirVOOC वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस चार्जर में एक फैन भी लगा है, जो हीट को मैनेज करता है। इससे चार्जिंग के दौरान ना तो डिवाइस गर्म होती है और ना चार्जर हीट करता है। 

गिजमोचाइना के अनुसार, वनप्लस चाइना के प्रेसिडेंट लीजी ने कहा कि मैग्‍नेटिक चार्जिंग में यह सबसे ज्‍यादा फास्‍ट है। कहा जाता है कि नया चार्जर अपकमिंग वनप्‍लस 13 सीरीज को सपोर्ट करेगा, जिसमें 50वॉट की वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्‍मीद है। 

OnePlus 13 को लेकर अनुमान है कि फोन में 6.8 इंच का BOE X2 LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले होगा, जिसकी पीक ब्राइटनैस 6 हजार निट्स हो सकती है। फोन में 6 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो 100 वॉट की सुपर फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी और 50वॉट की मै‍ग्‍ने‍टिक वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी इसमें होगा। 

यह उन स्‍मार्टफोन्‍स में सबसे पहला हो सकता है जिसमें क्‍वॉलकॉम का लेटेस्‍ट Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर होगा। कुछ रिपोर्ट्स में इसे Snapdragon 8 एलीट चिपसेट भी कहा जा रहा है। 

OnePlus ने OnePlus 13 की लॉन्च तारीख का भी खुलासा कर दिया है। चीन में 31 अक्टूबर को शाम 4 बजे (स्थानीय समय) एक लॉन्च इवेंट आयोजित हो रहा है। उसमें वनप्लस 13 को पेश किया जाएगा। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल LYT-808 प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करेगा। फोन में 0916T वाइब्रेशन मोटर और IP69 रेट चेसिस मिलेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »