भले ही इन फोन के लिए सपोर्ट नहीं उपलब्ध रहे, लेकिन WhatsApp विंडोज फोन पर काम करता रहेगा। गौर करने वाली बात है कि भविष्य में इन फोन पर ऐप को कोई अपडेट या सिक्योरिटी फिक्स नहीं मिलेगा।
व्हाट्सऐप ने 2017 का अलविदा नोट, कुछ स्मार्टफोन यूज़र के लिए अच्छी ख़बर नहीं लाया है। व्हाट्सऐप, 31 दिसंबर से ब्लैकबेरी ओएस, ब्लैकबेरी 10, विंडोज़ फोन 8.0 और पुराने वर्ज़न पर चलने वाले डिवाइस पर काम नहीं करेगा।
आज के वाई-फाई डिवाइस WPA2 प्रोटोकॉल को इस्तेमाल में लाते हैं। लेकिन एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने सोमवार को खुलासा किया कि दुनिया के सभी वाई-फाई डिवाइस इस प्रोटोकॉल की एक कमी के कारण असुरक्षित हैं।
अल्काटेल ने विंडोज़ 10 मोबाइल ओएस पर चलने वाला नया Alcatel Idol 4 Pro लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन यूरोप में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी कीमत 419.99 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 35,000 रुपये) है।
अपने आठवें जन्मदिन से पहले, व्हाट्सऐप शायद अपने सबसे बड़े शुरुआती फ़ीचर में से एक व्हाट्सऐप स्टेटस को बदल रहा है। 'Hey there, I'm using WhatsApp' जैसे बोरियत वाले स्टेटस, जो कि अधिकतर लोगों का डिफॉल्ट स्टेटस होता है। फेसबुक के स्वामित्व वाला मैसेजिंग ऐप चाहता है कि लोग अपने व्हाट्सऐप स्टेटस को दिन में कई बार बदलें।
एचपी ने इस साल फरवरी में हुए एमडब्ल्यूसी इवेंट में विंडोज़ 10 ओएस वाला एलीट एक्स3 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन विंडोज़ 10 के कॉन्टिनम फ़ीचर को भी सपोर्ट करता है।
अल्काटेल ने इसी साल एमडब्ल्यूसी इवेंट में एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित आइडल 4एस स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब अल्काटेल ने आइडल 4एस नया वेरिएंट लॉन्च किया है जो विंडोज़ 10 मोबाइल पर चलता है।
एचपी ने सोमवार को एलीट एक्स3 स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही जुलाई के अंत तक इस स्मार्टफोन दुनियाभर में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने विंडोज़ 10 मोबाइल स्मार्टफोन को एमडब्ल्यूसी 2016 में सबसे पहले पेश किया था।
फेसबुक ने आधिकारिक तौर पर विडोज़ 10 मोबाइल के लिए मैसेंजर ऐप लॉन्च कर दिया है। फेसबुक मैसेंजर ऐप अब विंडोज़ स्टोर पर मुफ्त में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
आखिरकार टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को लंबे इंतजार के बद विंडोज़ के लिए आधिकारिक फेसबुक ऐप मिल गया है। सोमवार को एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि यह ऐप विंडोज़ 10 से लैस पर्सनल कम्प्यूटर और स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगा।
माइक्रोसॉफ्ट अपने विंडोज 10 मोबाइल के लिए फिंगरप्रिंट सपोर्ट जारी करेगी। जुलाई में विंडोज 10 की पहली एनिवर्सरी के मौके पर माइक्रोसॉफ्ट द्वारा इस सपोर्ट को जारी किए जाने की उम्मीद है।