• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • आपके स्मार्टफोन और लैपटॉप पर KRACK अटैक का खतरा, जानें 10 ज़रूरी बातें

आपके स्मार्टफोन और लैपटॉप पर KRACK अटैक का खतरा, जानें 10 ज़रूरी बातें

आज के वाई-फाई डिवाइस WPA2 प्रोटोकॉल को इस्तेमाल में लाते हैं। लेकिन एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने सोमवार को खुलासा किया कि दुनिया के सभी वाई-फाई डिवाइस इस प्रोटोकॉल की एक कमी के कारण असुरक्षित हैं।

आपके स्मार्टफोन और लैपटॉप पर KRACK अटैक का खतरा, जानें 10 ज़रूरी बातें
ख़ास बातें
  • आज के वाई-फाई डिवाइस WPA2 प्रोटोकॉल को इस्तेमाल में लाते हैं
  • इस प्रोटोकॉल पर चलने वाले सभी वाई-फाई राउटर प्रभावित हैं
  • क्रेडिट कार्ड और पासवर्ड जैसी जानकारियों हो सकती हैं चोरी
विज्ञापन
आज के वाई-फाई डिवाइस WPA2 प्रोटोकॉल को इस्तेमाल में लाते हैं। लेकिन एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने सोमवार को खुलासा किया कि दुनिया के सभी वाई-फाई डिवाइस इस प्रोटोकॉल की एक कमी के कारण असुरक्षित हैं। असामाजिक तत्व वाई-फाई डिवाइस के ज़रिए आपकी निजी जानकारियां चुरा सकते हैं। ऐसा क्रैक अटैक से संभव होता है। KRACK अटैक के ज़रिए आपके क्रेडिट कार्ड नंबर, पासवर्ड, चैट मैसेज, ईमेल और फोटो जैसी संवेदनशील जानकारियों को किसी भी डिवाइस से चुराया जा सकता है। इसके बारे में जान लें 10 ज़रूरी बातें...

1. मैथी वैनहॉफ नाम के एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने WPA2 की खामियों को उजागर किया है। दरअसल, यह प्रोटोकॉल मोडर्न प्रोटेक्टेड वाई-फाई नेटवर्क को सिक्योर करता है।

2. इन खामियों का फायदा की रीइंस्टॉलेशन अटैक (KRACKs) के ज़रिए उठाया जाता है। और निशाने पर होते हैं वाई-फाई इस्तेमाल करने वाले डिवाइस- लैपटॉप, स्मार्टफोन और स्मार्ट होम। जो भी डिवाइस वाई-फाई के ज़रिए राउटर से कनेक्ट होता है, वह निशाने पर होता है।

3. वैनहॉफ ने दावा किया है कि संवेदनशील जानकारियों को चुराने के अलावा डेटा के साथ छेड़छाड़ करना भी संभव है। उदाहरण के तौर पर, कोई अटैकर वेबसाइट पर रेंसमवेयर या मालवेयर इंजेक्ट कर सकता है।

4. कमी वाई-फाई स्टेंडर्ड में ही है, किसी एक प्रोडक्ट में नहीं। इसका मतलब है कि WPA2 का हर सही इंप्लिमेंटेशन इससे प्रभावित है।

5. ऐप्पल डिवाइस के अलावा एंड्रॉयड, लाइनेक्स, विंडोज और ओपनबीएसडी पर चलने वाले सभी डिवाइस किसी ना किसी अटैक से प्रभावित हैं। अटैक से बचने के लिए यूज़र को सिक्योरिटी अपडेट मिलते ही अपने प्रोडक्ट को अपडेट करना चाहिए।

6. वैनहॉफ ने बताया है कि अटैक में आपके वाई-फाई नेटवर्क के पासवर्ड की चोरी नहीं होती। इसका मतलब है कि वाई-फाई नेटवर्क का पासवर्ड बदलने से आप सुरक्षित नहीं होंगे। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका डिवाइस अपडेट हो। आपको अपने राउटर का फर्मवेयर भी अपडेट करना चाहिए। राउटर अपडेट करने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा के लिए आप चाहें तो वाई-फाई का पासवर्ड बदल सकते हैं।

7. संभव है कि राउटर को अपडेट की ज़रूरत ना हो, क्योंकि अटैक वाई-फाई क्लाइंट पर होता है। ज़्यादा जानकारी के लिए आपको अपने वेंडर से संपर्क करना चाहिए। आम यूज़र के लिए सबसे अहम यह है कि वे अपने लैपटॉप और स्मार्टफोन को अपडेट करें।

8. वैनहॉफ ने यूज़र को अपने राउटर पर असुरक्षित डब्ल्यूईपी प्रोटोकॉल पर नहीं स्विच करने का सुझाव दिया है। जब तक डिवाइस को पैच नहीं किया गया है।

9. यूज़र के तौर पर आपके पास स्मार्टफोन और लैपटॉप के लिए अपडेट के इंतज़ार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उपलब्ध होने के साथ आप उन्हें इंस्टॉल करें।

10. जिन फोन को कंपनी ने ही अपडेट देना बंद कर दिया है। उनपर अटैक का खतरा बना रहेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »